Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शेरपुर गांव के मुख्य रास्ते की हालत खस्ता, जनता परेशान

मुजफ्फरनगर। गांव शेरपुर के ग्रामीणों के द्वारा कई बार रास्ते की शिकायत जिले के आला अधिकारी व विधायक सांसदों को की गई है लेकिन इस ओर नहीं है कोई ध्यान।

ग्राम पंचायत शेरपुर का है जहां पर गांव का मुख्य रास्ते की हालत खराब होने के कारण लोग परेशान हैं। गांव में हल्की बारिश के बाद ही गांव का यह मार्ग तालाब में तब्दील हो जाता है।

जिसको लेकर ग्रमीणों में रोष है। आपको बता दें कि इस रास्ते की यही हालत कई वर्षों से है। इसको लेकर ग्रमीण कई बार प्रशासन और गणमान्य अधिकारियों के पास जा चुके हैं

लेकिन किसी की तरफ से कोई समाधान नहीं किया गया है। क्षेत्र के सांसद, विधायक को भी इसके लिए कहा गया लेकिन उनका कहना है कि ये हमारी वोटरों को श्रेणी में गांव नहीं आता है।

हालत जस के तस बने हुए हैं। गांव के लोग बहुत परेशान को चुके और अब इसके समाधान की फिर से मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और उसके दोनों और नाला निर्माण कराया जाए तभी इस रास्ते की समस्या का समाधान हो सकता है।

गांव के युवा हसनैन का कहना है के इस बार गांव में किसी भी विधायक व सांसद को घुसने नहीं दिया जाएगा चुनाव के टाइम बड़े-बड़े वायदे करते हैं

लेकिन अब हमारे गांव के रास्ते की हालात खराब हो चुके हैं लगातार सभी को इसकी जानकारी दी जा रही है लेकिन कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है ।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =