Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रदीप तोमर मैमोरियल एक दिवसीय हॉकी टुर्मामेन्ट: खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैः गौरव स्वरूप

मुजफ्फरनगर। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेलो से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है अतः अपनी व्यस्त दिनचर्चा के बावजूद कुछ ना कुछ समय खेलो के लिए भी निकालना चाहिए।

आर्य समाज रोड स्थित डीएवी पी.जी. कॉलेज मे आयोजित प्रदीप तोमर मैमोरियल एक दिवसीय हॉकी टुर्मामेन्ट-प्रथम- के उदघाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कार्यक्रम के दौरान उक्त उदगार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप ने कहा कि खेलो से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है तथा स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। कार्यक्रम मे पहुंचने पर मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।

हॉकी टुर्नामैन्ट के प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि ने प्रतिभागी खिलाडियो से परिचय प्राप्त किया। डीएवी कॉलेज के खेल मैदान मे आयोजित प्रदीप तोमर मैमोरियल हॉकी टुर्नामैन्ट-प्रथम-मे 5 टीमे शामिल रही।

जिनमे मेरठ,सहारनपुर,चरथावल, डीएवी इण्टर कॉलेज एवं बच्चू जी क्लब शामिल रही। खेल के शुरूआती दौर मे पहले मैचत मे मेरठ व चरथावल की टीम के बीच खेला गया। इस दौरान गौरव स्वरूप के साथ सपा महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एड. भी विशिष्ट अतिथि के रूप मे सम्मलित हुए।

टुर्नामैन्ट की टैक्नीकल कमैटी मे यशपाल सिह,अजय जैमिनी, ईश्वर चन्द पालीवाल,संदीप तोमर, ग्रैन चैम्बर इण्टर कॉलेज नई मन्डी से विजय कुमार, विजय बाटा आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 4 =