10 हजार रुपये के ईनामी शातिर चोर को गिरफ्तार किया
खतौली। पुलिस ने थाना से वांछित व 10 हजार रुपये के ईनामी शातिर चोर को मुठभेड में घायल हांने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
आज सुबह करीब १०.५० बजे थाना खतौली पुलिस ने मुसद्दी की बगिया से पहले बाद पुलिस मुठभेड ०१ शातिर वांछित व १० हजार रुपये के ईनामी चोर अभियुक्त को घायल गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम दीन मौहम्मद उर्फ दीनू पुत्र हनीफ निवासी मौहल्ला इस्लामनगर रोडवेज के पीछे कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर बताया गया है। उसके पास से ०१ तमंचा मय ०३ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर तथा ०१ मोटर साईकिल हीरो हौंडा स्टेनर बिना नम्बर बरामद हुई हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त दीन मौहम्मद उर्फ दीनू उपरोक्त थाना खतौली का १० हजार रुपये का ईनामी अपराधी है।
जिस पर गौवध, चोरी, विधुत चोरी आदि की संगीन धाराओं में करीब आधा दर्जन अभियोग दर्ज हैं तथा आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
