Prayagraj News: एक ही परिवार के 5 सदस्यों की निर्मम हत्या, शव बरामद
Prayagraj News: एक ही परिवार के 5 सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गई है। मामला प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र का है जहां खागलपुर गाँव में एक ही परिवार के पाँच लोगों की हत्या कर दी गई। इस मामले के प्रकाश में आते ही घटनास्थल पर पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है जहां मौके से पति-पत्नी राहुल तिवारी 42 प्रीती 38 व तीन पुत्री माही, पीहू व पोहू का शव पुलिस ने बरामद किया है। बता दें बेटियों का उम्र 12 साल 7 साल और 5 साल बताई जा रही है।
प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुई हत्या मामले में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ इस मामले की जांच के लिए मौके पर डॉग स्क्वायड समेत फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। बताया जा रहा कि मृतक परिवार उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद का रहने वाला था। वह लोग कुछ समय से प्रयागराज के खागलपुर गांव में एक किराए के मकान को लेकर रहते थे।
खागलपुर गांव में रहने वाला मृतक परिवार के सदस्यों को आखिरी बार कल शाम को देखा गया था। सुबह जब बहुत देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को थोड़ा अजीब लगा। जिसके बाद पड़ोस के कुछ लोगों ने घर के दरवाजे पर जाकर दस्तक दी मगर काफी देर तक बुलाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को फोन किया।
मौके पर नवाबगंज थाना की पुलिस ने पहुंचकर घर के दरवाजे को तोड़ा दरवाजा खुलते ही देखा गया कि घर में पांच लाश से पड़ी हुई हैं। एक ओर जहां पत्नी प्रीति और उनके तीन बेटियों की लाश बेड पर पड़ी हुई थी। वहीं दूसरी ओर पति राहुल की लाश एक फंदे से लटकी हुई थी। प्रीति और उनकी बेटियों की हत्या गला रेतकर की गई है। मौका ए वारदात पर पुलिस को उनके कमरे में और बेड पर काफी ज्यादा खून देखने को मिला अंदाजा लगाया जा रहा की वारदात देर रात को अंजाम दी गई है।
मृतक राहुल तिवारी की तीन बेटियां थी जिसकी हत्यारों ने निर्मम हत्या कर दी गयी। सभी लोगों की धारदार हथियार से हत्या की गई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्यारे कौन है और किस वजह से हत्या की गई है। लेकिन हत्या को जिस तरीके से अंजाम दिया गया है उससे यह प्रतीत होता है कि कोई पुरानी रंजिश का ही मामला हो सकता है। हालांकि पुलिस हर बिंदुओं की जांच में जुट गई है। लेकिन हत्यारों ने जिस तरीके से बच्चों को भी नहीं छोड़ा उसे यह साबित होता है कि हत्या में एक नहीं बल्कि कई लोग शामिल हैं।
पड़ोस के लोगों का कहना है कि राहुल तिवारी सरल और अच्छे इंसान थे उनकी किसी से दुश्मनी या रंजिश भी नहीं थी। यह भी लोगों का कहना है कि क्या पता लूट के इरादे से हत्यारों ने इस हत्या को अंजाम दिया गया हो। उधर एसएसपी अजय कुमार पांडे का कहना है कि इस पूरी घटना को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा और हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। पूरे इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है और हर शख्स पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
प्रयागराज हत्याकांड के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया ” भाजपा 2.0 के राज में यूपी डूबा अपराध में आज का अपराधनामा”
इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा शोक जताया है साथ ही उन्होंने प्रशासन को इस मामले को लेकर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस का कहना है कि हम इस हत्याकांड का निष्पक्षता से जांच करते हुए जल्द से जल्द खुलासा करेंगे।

