उत्तर प्रदेश

Prayagraj News: नया विवाद :-हिंदू राष्ट्र घोषित हो भारत, मुस्लिमों का खत्म हो अल्पसंख्यक दर्जा

Prayagraj News:  प्रयागराज में एक और ऐसी धर्म संसद हो गई है, जहां पर फिर विवादित बयानों की बौछार कर दी गई है. यति नरसिंहानंद और वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी की रिहाई की तो मांग की ही गई है, देश की सरकार के सामने कुछ बड़े प्रस्ताव भी रखे गए हैं.

पहले प्रस्ताव में धर्म संसद में मौजूद संतों ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की बात कही है. दूसरे प्रस्ताव में धर्मांतरण के मामलों को पूरी तरह से रोकने के लिए कानून को और सख्त किए जाने की मांग की गई और धर्मांतरण कराने वालों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की गई. तीसरे प्रस्ताव में हरिद्वार धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने वाले स्वामी यति नरसिंहानंद और जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को बिना शर्त जेल से रिहा किए जाने की भी मांग की गई .

वही महामंडलेश्वर प्रभुदानंद महाराज ने इस्लामिक धर्म को लेकर अपनी खूब भड़ास निकाली और जिहादी बिल्ली बताते हुए हिंदुओं को कबूतर बता दिया. उनकी तरफ से कहा गया कि जो भी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है और जो हिंदुओं का सम्मान नहीं कर सकते, उन्हें पाकिस्तान या फिर बांग्लादेश चले जाना चाहिए.

संत केशरी महाराज ने इस धर्म संसद से मुस्लिमों की जातियां गिनाकर कहा है कि तीन जगहों से फतवा जारी किए जाते हैं. भारत सरकार से मांग की है कि इन संस्थाओं को मिटा दिया जाए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगतगुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि हम अपने देवी-देवताओं से शिक्षा ग्रहण कर अपने हाथों में अस्त्र शस्त्र धारण करें.
उन्होंने यहां तक कह दिया कि रोको, टोको और ना मानने पर ठोक दो. उनकी तरफ से देश का रक्ष बजट बढ़ाने की भी अपील की गई और देशद्रोहियों को गर्म तेल से स्नान करवाने की पैरवी रही. उन्होंने महात्मा गांधी को भी राष्ट्रपिता मानने से मना कर दिया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत का पहला प्रधानमंत्री बताया.

शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती ने धर्म संसद में मांग की है कि उत्तराखंड सरकार बिना शर्त नरसिंघानंद यति और जितेंद्र नारायण त्यागी को एक माह के अंदर तत्काल रिहा करे. ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है. उन्होंने ये भी कहा कि धर्मांतरण करने वालों को फांसी और हिंदुओं को पांच बच्चे पैदा करने चाहिए.

P.K. Tyagi

प्रमोद त्यागी (अधिवक्ता) विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय स्तर के समिति सदस्य हैं। वे टीम समन्वय, प्रकाशित समाचार सामग्री, और भविष्य की संबद्धता/पंजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं। सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक समन्वय के प्रति प्रतिबद्ध, पूर्व संपादक के रूप में, उन्होंने समाचार सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित की है।

P.K. Tyagi has 115 posts and counting. See all posts by P.K. Tyagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − nine =