वैश्विक

Manipur: बीजेपी की लिस्ट आने के बाद जलाए गए पीएम मोदी व सीएम के पुतले

Manipur: BJP के कई दफ्तरों में तोड़फोड़ के साथ पीएम मोदी व सीएम के पुतले जलाए गए। हालात इतने बिगड़े कि इम्फाल में पुलिस को बीजेपी दफ्तर के बाहर तैनात करना पड़ी। कुल मिलाकर हालात ठीक इशारा नहीं कर रहे। NDTV की खबर के मुताबिक कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए नेताओं को लेकर पार्टी में असंतोष भड़का।

दोपहर होते होते सड़कों पर बीजेपी नेताओं का आक्रोश साफ दिखने लगा। सड़कों पर हंगामे और पुलिस की मौजूदगी से साफ लग रहा था कि पार्टी नेता आरपार की लड़ाई के मूड़ में हैं।

खबर के मुताबिक भगवा दल के कई नेताओं ने इस्तीफे भी दिए। हालांकि ये साफ नहीं हो सका कि कितनो ने पार्टी छोड़ी। बीजेपी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए सूबे के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने दावा किया कि पार्टी दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है लेकिन शाम होते होते मंजर ही बदल गया।

Manipur विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को पार्टी ने सभी 60 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। लिस्ट में चार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी टिकट दिया है। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह हेंगंग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, संबित पात्रा का दावा है कि मणिपुर में हमारी पार्टी में कोई विवाद नहीं है। हम दो-तिहाई बहुमत के साथ हम सरकार बनाएंगे। लेकिन लगता नहीं है कि हालात सामान्य हैं।

Manipur की 60 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी और तीन मार्च को दो चरणों में मतदान होना है। 10 मार्च को नतीजे आएंगे। CORONA को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार सख्त प्रोटोकॉल बनाए हैं। इसके अनुसार, 15 जनवरी तक किसी भी रैली, रोड शो और पदयात्रा की इजाजत नहीं होगी।

Manipur में सत्तारूढ़ भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस ने पांच दलों के साथ गठजोड़ किया है। मणिपुर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एन लोकेन के मुताबिक कांग्रेस भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल (सेक्यूलर) और फॉरवर्ड ब्लॉक के साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रही है। उनका दावा है कि बीजेपी को सत्ता से उखाड़कर कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21436 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − nine =