वैश्विक

लाइव टीवी पर राष्ट्रपति को हटाया, Burkina Faso में सेना ने किया तख्तापलट

पश्चिम अफ्रीका के एक देश Burkina Faso में सैनिकों ने तख्तापलट कर दिया है. दरअसल सैनिकों ने Burkina Faso  राष्ट्रपति रोच काबोरे को सत्ता से हटा दिया और लाइव टीवी पर इस तख्तापलट की घोषणा की है. सेना ने राष्ट्रपति (President) को बंधक बना लिया है और संसद को भंग कर दिया.

उनका कहना है कि इतना बड़ा फैसला लेने के पीछे का कारण Burkina Faso  देश में सुरक्षा की स्थिति बिगड़ना है. सेना के मुताबिक, सत्ता पर कब्ज़ा बिना हिंसा के किया गया और हिरासत में लिए गए लोग सुरक्षित स्थान पर हैं. 

Burkina Faso के सैन्य अधिकारियों ने बीते सोमवार टेलीविजन पर कहा कि सैनिकों ने इस देश को अपने कब्जे में ले लिया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल देश की सभी सीमाएं बंद कर दी गई हैं

लेकिन हम यहां कि जनता को भरोसा दिलाते हैं कि सही समय आने पर Burkina Faso  देश में एक बार फिर संवैधानिक व्यवस्था में वापसी की जाएगी. हालांकि ये सही समय कब आएगी इसके बारे में सेना ने किसी तरह की जानकारी नहीं दी. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + twenty =