Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चुनावों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए चुनाव के मद्देनजर किया फ्लैगमार्च

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन तत्परता से जुटा हुआ है। आज सीओ नई मंडी ने पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के साथ क्षेत्र में फ्लैगमार्च किया। सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव व इंस्पैक्टर नई मंडी पंकज पंथ ने आज थाना पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के साथ क्षेत्र में फ्लैगमार्च किया।

पुलिस टीम ने क्षेत्र के बाजारों व संवेदनशील स्थानों में फ्लैगमार्च कर नागरिकों को सुरक्षा का अहसास कराया। सीओ नई मंडी ने जनता से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सहयोग देने की अपील की। सीओ नई मंडी ने जनता से कहा कि चुनाव में गडबडी फेलाने वाले व असमाजिक तत्वों की सूचना वे पुलिस को दे।

फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने, कोविड गाइडलाइंस व आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की जा रही है साथ ही अराजकता/माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी। जनपदीय पुलिस द्वारा भी अपने-अपने थानाक्षेत्रों में केन्द्रीय पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

 

जनपद में चला चैकिंग अभियान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)गणतंत्र दिवस पर्व एवं चुनावों के दृष्टिगत आज पुलिस ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने जीआरपी व रेलवे पुलिस के साथ रेलवे स्टेशन पर डाग स्वकवायड व बम निरोधक दस्ते के साथ चैकिंग की।

चैकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के सामान चैक किये गये। वहीं स्टेशन पर आने वाले ट्रेनों की बोगियों में भी चैकिंग की गयी। इसी प्रकार रोडवेज बस स्टैंड पर भी चैकिंग चलाया गया।

सार्वजनिक स्थानों व चौराहों पर भी पुलिस की कडी चौकसी रही। पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। पुलिस होटलों व ढाबों पर भी नजर रखे हुए है और वहां ठहरने वाले यात्रियों की आईडी चैक कर रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21476 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 2 =