Muzaffarnagar News: लावारिस अवस्था मे पडा मिला युवक का शव
Muzaffarnagar News पुरकाजी। ईदगाह के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देख दर्जनो राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इस हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। युवक का लावारिस अवस्था मे शव पडे होने की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति पिछले कई दिनो से काफी बीमार चल रहा था
तथा भीख मांगकर गुजारा कर रहा था। कि बीमारी के चलते उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने नागरिको की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

