Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुरकाजी पुलिस लव जिहाद के आरोपियों को बचाने में लगी हैं-नरेन्द्र पँवार, हिंदू जागरण मंच आंदोलन करेगा

कुछ दिन पूर्व पुरकाजी क्षेत्र में हुवे लव जेहाद के तहत हिन्दू युवती को जेहादी भगा ले गया था हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक नरेंद्र सिंह पंवार की सक्रियता के चलते हिन्दू युवती को बरामद करा लिया गया था

परंतु कुछ व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई थी जो लवजेहाद को बढावा दे रहे थे और हिन्दू युवतियों को भगाने में सहयोग कर रहे थे जिन्हें पुरकाजी पुलिस बचाने का कार्य कर रही है

जिसके सन्दर्भ में हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक नरेंद्र पंवार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल आज सी ओ सदर हेमंत कुमार से मिला 

पुरकाजी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुवे कहा कि लव जेहाद का शिकार हुई हिन्दू समाज बेटी को भगाने में सहयोग करने वाले संदिग्ध व्यक्तियो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सलाखों के पीछे भेजे अन्यथा हिन्दू जागरण मंच आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी

उनके साथ भेंट करने वालो में बंटी चौधरी, कमलदीप, राजेश शर्मा, सीताराम त्यागी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + three =