समाचार (Muzaffarnagar News)
दो छात्राओं सहित कई घायल
भोपा।(Muzaffarnagar News) टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर बाइक सवार दो युवतियों सहित पांच घायल हो गये। जिन्हे पुलिस ने एम्बूलैन्स की मदद से उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार बाईक सवार एक युवक व दो युवती प्रैक्टिकल देने जा रहे थे कि जैसे ही वे कावड मार्ग नहर पटरी पर पहुंचे कि इसी बीच टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आ जाने से उक्त तीन युवक सडक हादसे मे घायल हो गए। सडक हादसे पर दर्जनो ग्र्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बूलैन्स 108 की मदद से भोपा सीएचसी भिजवाया। बताया जाता है कि अधिक चोट के कारण उक्त तीनो युवको को उपचार के लिए मेरठ रैफर किया गया। पुलिस ने घायलो के परिजनो को इसकी सूचना दी।
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को सुन किया संस्थान का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आईटीआई में प्रशिक्षुओं और छात्रों संग प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को सुना तथा संस्थान का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
मुजफ्फरनगर शहर विधानसभा सीट से विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेरठ रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को प्रशिक्षुओं और छात्रों के साथ सुना। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, श्श्मन में तय कर लीजिए कि परीक्षा जीवन का सहज हिस्सा है। हमारी विकास यात्रा के ये छोटे-छोटे पडाव हैं। इस पडाव से पहले भी हम गुजर चुके हैं। पहले भी हम कई बार परीक्षा दे चुके हैं। जब ये विश्वास पैदा हो जाता है तो आने वाले एग्जाम के लिए ये अनुभव आपकी ताकत बन जाता है।च्च्
मंत्री कपिल देव ने कहा कि यदि हर दिन एक परीक्षा की आदत हम पहले से ही बना लें तब हमें परीक्षा के दिन भी कोई टेंशन नहीं होगी क्योंकि हम परीक्षा दे दे कर इतना अभ्यस्त हो गए होंगे कि ये परीक्षा भी हमें एक आम परीक्षा की तरह प्रतीत होगी। जैसे हमें अपने दोस्त से मिलने पर डर नहीं लगता क्योंकि हम उससे रोजाना मिलते हैं वैसे ही परीक्षा के दिनों में हमारे मन में भी कोई डर नहीं रहेगा।
इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। साफ-सफाई की व्यवस्था पर कडा जोर देते हुए कपिल देव ने कहा कि हमारे आस पास का वातावरण स्वच्छ और साफ सुथरा होना चाहिए। विद्यार्थी जीवन में हम अपना अधिकतर समय स्कूल, कॉलेज या संस्थान में ही व्यतीत करते हैं इसलिए हमारा संस्थान भी स्वच्छ होना आवश्यक है।
मंत्री कपिल देव ने आईटीआई के प्रधानाचार्य मनोज दूबे और प्रशिक्षुओं को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि वे सभी अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन करें और छात्रों के पाठ्यक्रम, परीक्षा और प्रैक्टिकल को समय से तैयार कराएं। उन्होंने कहा कि संस्थान का कोई भी बाबू, कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित ना पाया जाए।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल, संजय गर्ग, जितेंद्र कुच्छल आदि उपस्थित रहे।
सफाई अभियान युद्धस्तर पर चलाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त विकास खण्डों में साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन का कार्य कराया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त ०९ विकास खण्डों की चिन्हित ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति में रोस्टर के अनुसार कोविड-१९ एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत की समस्त सार्वजनिक सम्पत्तियों विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रूके पानी का उचित निपटान एवं कूडे का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव, फोगिंग एवं सैनीटाईजेशन का कार्य सम्पादित कराया जा रहा है। उक्त कार्य का पर्यवेक्षण विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड- पुरकाजी की ग्राम पंचायत-भैंसरहेडी, विकास खण्ड-खतौली की ग्राम पंचायत-गालिबपुर, जौहरा, विकास खण्ड-सदर अलमासपुर, चांदपुर, सहावली, शाहबुद्दीनपुर, विकास खण्ड-बुढ़ाना की ग्राम पंचायत-मण्डावली खादर व विकास खण्ड-बघरा की ग्राम पंचायत-नूनाखेडा में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।
निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
खतौली।(Muzaffarnagar News) ब्लाक खतौली में ब्लाक प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गालिबपुर एवं जसौला का सुबह ०८ बजे औचक निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया गया। जिला अधिकारी चन्द्र भूषण सिंह के आदेशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० महावीर सिंह फौजदार के निर्देशानुसार ब्लाक खतौली में ब्लाक प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० अवनीश कुमार सिंह द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गालिबपुर एवं जसौला का सुबह ०८ बजे औचक निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दैनिक रूप से ससमय अस्पताल खोलने के साथ गुणवत्ता युक्त सेवा उपलब्ध कराने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।
धूमधाम के साथ मनेगा गुरू सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष : मनमोहन जैन
धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हेगा आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गुरू सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष समिति के संरक्षक समाजसेवी मनमोहन जैन ने पटेल नगर स्थित श्री एस.एस.जैन सभा जैन स्थानक के सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता मे मीडिया से रूबरू होते हुए जानकारी दी है कि इस वर्ष गुरू सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारम्भ 4 अप्रैल 2022 से 4 अप्रैल 2023 तक मनाया जायेगा। जिसमे समाज के सभी लोग बढचढ कर हिस्सा लेंगे। उन्होने बताया कि दिनांक 3 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम गुरू स्तुति एवं गुरू गुणगान दीपक म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किया जायेगा। प्रातः साढे 9 बजे कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास स्वतन्त्र प्रभार द्वारा किया जायेगा। 4 अप्रैल को प्रातः साढे पांच बजे से प्रभात फेरी जैन स्थानक से प्रारम्भ होकर नई मन्डी के विभिन्न बाजारो से होती हुई जैन स्थानक पर पहुंच कर समाप्त होगी। इसी क्रम मे प्रातः 6 बजे से सायं 6 बजे तक अखण्ड पाठ चलता रहेगा। प्रातः साढे आठ बजे से स्वाध्यायी बन्धुओ द्वारा गुरू स्तुति एवं गुरू गुणगान किया जायेगा। तथा सामायिक भाई बहनो द्वारा एकासना व्रत किया जाएगा।
संस्था के संरक्षक मनमोहन जैन ने बताया कि इस शताब्दी वर्ष मे 10 सूत्रीय कार्यक्रम पूरे वर्ष चलेंगे। जिसमे सामायिकों की आराधना,तप की आराधना,रक्तदान शिविर, जैन सहकर्मियो को रोजगार, प्राकृत ीाषा का अध्ययन, धार्मिक ज्ञान अर्जन,मैडिकल कैम्प, गुरू महाराज की जीवनी पर परीक्षा, शाकाहार सर्वोत्तम आहार कुव्यवसनो का त्याग आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाऐगे। प्रेसवार्ता के दौरान संस्था के अध्यक्ष मनमोहन जैन,कृष्ण कुमार जैन, राजेश जैन,राजीव जैन,, कार्तिक जैन,रामअवतार आदि मौजूद रहे।
सिलिकान व बाइक सहित शातिर को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा जिला अलीपुरद्वार पश्चिम बंगाल से चोरी कर लाया गया ९९६ कट्टे फेरो सिलिकॉन जिसकी कीमत लगभग ८० लाख रुपये व चोरी की मो०सा० सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को नगर मु०नगर पुलिस द्वारा चैकिंग दौरान मुखबिर की सूचना पर जस्सी ढाबा मुजफ्फरनगर देवबंद रोड से अभियुक्त मोनू उर्फ अजय धीमान पुत्र सुरेश नि० किरायेदार आशीष गोयल का मकान रामपुर तिराहा थाना छपार मुनगर मूल पता बहादरपुर थाना सिखेड़ा मु०नगर को मय चोरी की एक मोटरसाईकिल स्पलेण्डर पर एक बैग में लोहे के टुकडेनुमा करीब १२ किलो (फेरो सिलिकॉन) सहित गिरफ्तार किया गया एवं उसकी निशादेही रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर के पास गोदाम से शेष बचा ९९६ कट्टे फेरो सिलिकॉन बरामद किया गया तथा अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि मैं व मेरे दो अन्य साथी संजय व सर्वेश दिनांक ११.०३.२०२२ को जिला अलीपुरद्वारा पश्चिम बंगाल से एक ट्रक में एक हजार कट्टे वजन करीब ४० टन को लेकर दिल्ली डिलीवर करने के लिए चले थे रास्ते में हमारी नीयत बदल गई और हमने इस माल को चोरी करके मुजफ्फरनगर ले आये कुछ रास्ते में हमने चलते फिरते कबाड़ियो जिससे हमारा खर्चा चलता रहा बाकी ९९७ कट्टे हमने रामपुर तिराहे के पास एक गोदाम में उतार दिये। मेरे दोनों साथी ट्रक लेकर चले गये मैं थोड़ा-थोडा माल रोज कबाडियों की दुकान पर बेचने के मकसद से नमूना दिखाने ले जाता हूँ। इतनी बड़ी तादात में कोई माल खरीदने वाला नहीं मिला। मो०सा० को सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि यह मो०सा० मैने २० दिन पहले सर्कुलर रोड मुनगर से चोरी की थी। उक्त माल के सम्बन्ध में थाना जयगांव जिला अलीपुरद्वार पश्चिम बंगाल में चोरी का अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मोनू उर्फ अजय धीमान पुत्र सुरेश नि० किरायेदार आशीष गोयल का मकान रामपुर तिराहा थाना छपार मूल पता बहादरपुर थाना सिखेड़ा मु०नगर है। जिसके कब्जे से ९९६ कट्टे फेरो सिलिकॉन कीमत लगभग ८० लाख ०२- एक मो०सा० स्पलेण्डर प्ल रंग काला बिना नंबर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण उ०नि० अखिल चौधरी, हे०का० रोहताश, का० मौ० अलीम, कां० सचिन तेवतिया शामिल रहे।
साइबर हेल्प सैन्टर का सराहनीय कार्य जारी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) साइबर हैल्प सैन्टर द्वारा आनलाइन ठगी के शिकार लोगों को लगातार रूपये वापस कराने का कार्य जारी है। आवेदक रवि पांचाल पुत्र तेजपाल सिंह निवासी रामपुरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा ऐनी डेस्क ऐप डाउनलोड कराकर उनसे ७,०००- रुपये की आनलाइन धोखाधडी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फिल्पकार्ड को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा कुल धनराशि ७,०००- रूपये में से आंशिक धनराशि ४,४६३- रुपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। शेष धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराए जाने के प्रयाश जारी हैं।
पालिका चेयरमैन ने किया निरीक्षण निर्देश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगर पालिका चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल ने शुक्रवार सुबह स्वयं सड़कों पर उतरकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर व स्टेनों के साथ उन्होंने सफाई कार्य का अवलोकन किया। कहा कि गंदगी बीमारी की जड़ है। उन्होंने स्टेडियम में शौचालय निर्माण का भी अवलोकन किया। निर्माण में शिथिलता पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने ठेकेदार को जमकर डांट लगाई। स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में नगर पालिका परिषद को उच्चतम अंक दिलाने तथा शहर को गंदगी मुक्त करने के उद्देश्य से पालिका चेयरपर्सन स्वयं सड़कों पर उतरी हुई हैं। नगर विकास मंत्री सतीश महाना ने सरकार गठन के बाद निकाय अधिकारियों को सड़कों पर उतर कर सफाई के निर्देश दिये थे। लेकिन शहर में पालिका चेयरपर्सन काफी पहले से ही अपनी निगरानी में सफाई करा रही हैं। सफाई के साथ वह कार्य का अनुश्रवण भी करती हैं। उन्होंने शुक्रवार को मेरठ रोड पर सफाई कार्य का गहनता से निरीक्षण किया। सफाई कर्मियों सहित सफाई नायकों तथा नगर स्वास्थ्य विभाग कर्मियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सफाई कराने की जिम्मेदारी तो नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग की है लेकिन इसमे नागरिकों को भी सहभागिता करनी होगी। उन्होंने कहा कि वह बताना चाहती हैं कि नागरिक अपने शहर को स्वच्छ तथा सुंदर बनाने में कैसे सहयोग कर सकते हैं। नगर पालिका को सफाई में नागरिकों की केवल इतनी सहभागिता चाहिए कि वे सफाई के बाद इधर-उधर कूड़ा न डाले। कूड़ा केवल डस्टबिन या जो स्थान निर्धारित है, वहीं डालें। उन्होंने पालिका सफाई कर्मियों को भी आवश्यक निर्देश दिये। स्टेनो गोपाल त्यागी मौजूद रहे।
क्रय केंद्र का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मूल्य समर्थन योजना वर्ष २०२२-२३ के अंतर्गत जनपद के मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मंडी परिसर में गेहूं क्रय केंद्र मार्केटिंग मुजफ्फरनगर एवं एस०एम०आई० मुजफ्फरनगर गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया। मूल्य समर्थन योजना वर्ष २०२२-२३ के अंतर्गत जनपद के मुख्य विकास अधिकारी श्री आलोक यादव जी द्वारा मंडी परिसर में गेहूं क्रय केंद्र मार्केटिंग मुजफ्फरनगर एवं एस०एम०आई० मुजफ्फरनगर गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया, एवं प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वह तत्काल रजिस्ट्रेशन बढ़ाएं एवं किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए, मैं० मानक के अनुरूप गेहूं क्रय करना सुनिश्चित करें, निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त एस० निबंधक रत्नाकर सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह, जिला प्रबंधक पी०सी०एफ० नरेंद्र शर्मा, पी०सी०यू० जिला प्रबंधक सुभाष सिंह आदि अधिकारी एवं केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।
उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) डाक्टर सतेन्द्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रिय अध्यक्ष रामपाल सिंह पुण्डीर की अध्यक्षता मे संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक प्रातः १० बजे साऊथ सिविल लाईन मुजफ्फरनगर मे आयोजित हुई।बैठक मे वर्ष २०२१ -२०२२ मे सम्पादित कार्यो की समीक्षा कर २१ जनपदो मे ज्यादा से ज्यादा कार्यशालाओं का आयोजन कर लोगो को जागरूक करने के निर्देश उपस्थित पदाधिकारियों को दिए गये ।बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास के लिए ०८ करोड की आबादी का विभाजनकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य का गठन किया जाए । संगठन के प्रदेश महासचिव संजीव मलिक मासूम ने कहा ७२प्रतिशत रेवेन्यू देने वाले पश्चिमी उत्तर के लोगो को विकास के लिए मात्र १८प्रतिशत धनराशि मिलती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे स्वास्थ्य सेवाओं का भी अभाव है सामुदायिक ध्प्रा स्वा केन्द्रो पर चिकित्सक व औषधियों का भी अभाव है।कोई एम्स भी नही है मरीजो को मंहगी चिकित्सा के लिए प्राईवेट चिकित्सालयों मे।जाना पडता है। मुरादाबाद मण्डलीय सचिव कुलबीर सिह एडवोकेट ने कहा हाईकोर्ट इलाहबाद की दूरी अधिक होने की वजह से संसार का सबसे मंहगा न्याय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को मिलता है।बैठक को राट्रीय संगठन सचिव हाजी वारिस ,मण्डलीय अध्यक्ष सहारनपुर विपिन गंगानिया,जिलाध्यक्ष यूथ विंग मुजफ्फरनगर अमित राठी, जिला प्रभारी इमरान राव,नगरीय महासचिव सचिन शर्मा, सतेन्द्र राठी ,सहन्सर पाल आदि ने सम्बोधित किया।
विद्यालयों का वार्षिक परीक्षाफल घोषित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मीरापुर कस्बे के किड्स केयर पब्लिक जूनियर हाईस्कूल का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अभिभावकों का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्रबंधक विभोर डागा ने बताया कि कक्षा नर्सरी से कृतज्ञ व अरहम, एलकेजी से सहादत, पीयूष, अवनी व सक्षम, यूकेजी से धारा व मान्या तथा कक्षा १ से नित्या गोयल व सृष्टि, प्रिस, आरव, कक्षा दो से संस्कार रस्तोगी व गौरांग शर्मा, कक्षा तीन से उन्नति गोयल व कृष्णा, कक्षा चार से ओम गुप्ता व वैभव, कक्षा पांच से संभव संघल व अर्सलान, कक्षा छह से सलोनी व नित्या शर्मा, कक्षा सात से चितवन सैनी व शान, कक्षा आठ से शामा व अनन्या संगल, आस्था अग्रवाल ने क्रमशरू प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मंजू डागा ने सभी उर्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उधर, कस्बे के शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल-मीरापुर का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। उत्कृष्ट परिणाम देखकर छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय प्रबंधन ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। विद्यालय निदेशक राजेश शर्मा ने उत्कृष्ट परिणाम आने पर शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
नन्ही दुनिया जू. हा. स्कूल-मीरापुर में कक्षा आठ के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में सीमा चौधरी, शबनाज खान, शगुफ्ता, ज्योति रस्तोगी, कामना राजवंशी, रेणु सैनी, काजल मोगा, हसीबा, रूबी व मुद्रिका शर्मा आदि का सहयोग रहा।
सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी विदाई
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भोपा स्थित प्राथमिक विद्यालय-धीराहेड़ी के प्रधानाध्यापक ऋषिराज सिंह, महमूदरपुर माजरा के सतबीर सिंह व रहकड़ा की दिनेश कुमारी के सेवानिवृत होने पर बेलड़ा गांव गंगा कैनाल पर आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। सभी शिक्षकों को गीता, रामायण, छतरी व शाल आदि भेंट किए गए। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि शिक्षक ही बच्चे के भविष्य निर्माता होते हैं। समारोह की अध्यक्षता करते हुए धीराहेड़ी के प्रधान ऋषिपाल राठी ने कहा कि शिक्षकों को गुरु-शिष्य परंपरा कायम रखते हुए शिक्षण कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में संयोजक कपिल वर्मा, सुनीता रानी, राजीव कुमार, प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष शर्मिल राठी, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अक्षय कुमार, महमदूल हसन, मनोचा खंडेलवाल, अरविद शर्मा, अजय जैन, रामकुमार, अंजू देवी, कपिल तोमर, राजीव कुमार, पंजाब सिंह, विजय पाल सिंह, संदीप राठी, सुबोध कुमार, संदीप कुमार, विपिन त्यागी व रामानंद चौहान आदि मौजूद रहे।
2 अप्रैल से होगा निःशुल्क राशन वितरणः डीएसओ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारको को सूचित किया जाता है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत माह मार्च , 2022 के द्वितीय चक्र का निःशुल्क वितरण माह अप्रैल , 2022 में दिनांक 02.04.2022 से 10.04.2022 तक समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डा से सम्बद्ध यूनिटों पर कुल 5 किग्रा0 खाद्यान्न ( 03 किग्रा0 गेहूँ व 02 किग्रा0 चावल ) प्रति यूनिट की दर से ई – पॉस मशीन के माध्यम से जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल / पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार कराया जायेगा । उक्त खाद्यान्न वितरण में राशनकार्ड धारको को पोर्टेबिलिटी के अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा अनुमन्य रहेगी । आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाईल व्ज्च् वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की तिथि वितरण की अन्तिम तिथि ( 10.04.2022 ) होगी । योजना के प्रचार – प्रसार हेतु सभी उ0द0वि0 अपनी – अपनी दुकानों पर अन्दर तथा बाहर उक्तानुसार निःशुल्क वितरण की सूचना का प्रदर्शन कम से कम 03 स्थानों पर पोस्टर / पम्पलेट आदि के माध्यम से करेंगे । जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि नामित जिलास्तरीय अधिकारी अपने – अपने क्षेत्रान्तर्गत सभी नोडल अधिकारियों एवं उचित दर दुकानों पर सतर्क निगरानी रखेंगे और भ्रमणशील रहकर उचित दर दुकानों पर आकस्मिक निरीक्षण करेंगे तथा किसी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारी कार्यालय एवं जिला पूर्ति कार्यालय में आख्या उपलब्ध करायेंगे ।
अतः सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु कार्डधारको को उपरोक्तानुसार निःशुल्क खाद्यान्न वितरण करते समय अपने मुँह पर मॉस्क , गमछा , दुपट्टा , रूमाल आदि रखें तथा कार्डधारको के ई – पॉस मशीन पर अँगूठा लगवाने से पूर्व समस्त कार्डधारको के हाथो को साबुन / सेनेटाईजर से अच्छी तरह घुलवाकर ही ई – पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के पश्चात् अन्त्योदय एवं पात्र लाभार्थी कार्डधारको को ई – पॉस मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण नियमानुसार करें । वितरण के समय सभी उचित दर दुकानों पर नियुक्त पर्यवेक्षणीय अधिकारी एवं सम्बन्धित उचित दर विक्रेता यह भी सुनिश्चित करें कि दुकान पर 5 से अधिक कार्डधारक एक साथ इकट्ठे न हों , सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखने के लिए दो कार्डधारको के मध्य कम से कम 02 गज की दूरी रखी जाये तथा कार्डधारको के बीच गोला / निशान बनाकर आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाये । इसी के साथ सभी कार्डधारको से अनुरोध है कि वह भी उक्त महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु अपना राशन प्राप्त करते समय अपने मुँह पर मॉस्क , गमछा , दुपट्टा , रूमाल अवश्य रखें तथा कोविड -19 महामारी से बचाव हेतु शासन द्वारा दिये गये दिशा – निर्देशो जैसे- सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखना , सेनिटाईजर प्रयोग करना , ई – पॉस पर अंगूठा लगाने से पूर्व हाथो को साबुन से अच्छी तरह से धोना आदि का पालन करें ।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल का स्वागत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री खाटू श्याम सेवा प्रचार समिति रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर द्वारा कपिल देव अग्रवाल जी को दूसरी बार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए जाने पर पटका पहनाकर व समिति द्वारा खाटू श्याम जी की प्रतिमा प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया।
पानी की टंकी का शिलान्यास
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) केंद्रीय पशुपालन डेयरी एंव मत्सय पालन विभाग राज्यमंत्री संजीव बालियान के सौजन्य से गांव सिलाजुड्डी में पानी की टंकी के कार्य का शिलान्यास हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. विवेक बालियान रहे। कार्यक्रम में डा. विवेक बालियान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से हर गांव और हर घर जल योजना के अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण होना है। यह सराहनीय कदम है। इससे गांव-गांव में हर घर लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल ने कहा कि गांव के दोनों ओर फैक्ट्रियों से निकलने वाले गंदे पानी से पानी पीने लायक नहीं रहता। पानी की शुद्धता को ध्यान को रखते हुए टंकी निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग पर जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल ने क्षेत्र में टंकी लगवाने का प्रस्ताव रखा था। क्षेत्र में पानी की समस्या से रूबरू होने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने मामले में संज्ञान लिया था। इस मौके पर मनोज कुमार, रणजीत, डा. बलराम, अमर सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित
बुढ़ाना।(Muzaffarnagar News) आरती मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजपुर-छाजपुर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल की छात्रा तान्या सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली के छात्र सक्षम मलिक दूसरे स्थान पर रहे।
तहसील क्षेत्र के गांव राजपुर-छाजपुर के आरती मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एटीएल लैब में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। आइडियाथन सरस विज्ञान प्रदर्शनी में शामली और मुजफ्फरनगर जनपद के कई कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में एटीएल लैब के विद्यार्थियों द्वारा बनाए प्रोजेक्ट में अपने-अपने मन की उपज का प्रयोग किया। सभी प्रोजेक्ट वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित थे। प्रदर्शनी में अभिभावकों व दर्शकों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए प्रोजेक्ट की प्रशंसा की। विज्ञान प्रदर्शनी में आरती मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा तान्या सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के छात्र सक्षम मलिक ने दूसरा स्थान, आरती मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र आकाश जावला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रबंधक अशोक कुमार व प्रधानाचार्या कविता तोमर ने विशेष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर आदित्य, राजकुमार शर्मा, दीपक कुमार मौजूद रहे।
डीएम के किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जल शक्ति मंत्रालय द्वारा देश मे मुजफ्फरनगर को जल संचय में प्रथम स्थान मिलने पर मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी को राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित करने पर आज पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंण्डल द्वारा जिलाधिकारी जी को बुक्के देकर सम्मानित करते हुऐ प्रदेश युवा महामंत्री जयवीर सिंह,प्रदेश वरिष्ट प्रचार मंत्री अनिल कंसल ,नगर अध्यक्ष नरेन्द्र मित्तल ,नगर उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, नई मंडी मीडिया प्रभारी सोहनलाल गर्ग आदि।
माहे रमजान को लेकर खालापार चौकी प्रभारी से की मुलाकात
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित खालापार चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा से भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहआलम व संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने माहे रमजान के सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर की मुलाकात।इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने माहे रमजान के मद्देनजर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के संबंध में खालापार चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा को कराया अवगत,जिसके पश्चात खालापार चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा ने भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहआलम की बातों को सुन पूर्ण रूप से आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की माहे रमजान के मद्देनजर जो भी समस्याएं हैं सभी समस्याओं को हल कर दिया जाएगा और साथ ही माहे रमजान में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बना कर रखी जाएगी इसी के साथ साथ खालापार चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा ने कहा कि माहे रमजान में पुलिस प्रशाशन का साथ दे,ओर असमाजिक तत्वों पर नजर रखे।
योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने किया। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने सर्वप्रथम ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई। उन्होंने बालक एवं बालिकाओं को ताड़ासन, वृक्षासन ,सूर्य नमस्कार आसन तथा अनुलोम विलोम और भ्रामरी प्राणायाम कराएं। उन्होंने बताया की बालक और बालिकाओं के लिए योग का विशेष महत्व है। नियमित योगाभ्यास करने से बालकों का सर्वांगीण विकास होता है। योग विद्या एक ऐसी विद्या है जिससे बालकों का शारीरिक, मानसिक बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास होता है। इस अवसर पर उपस्थित चौधरी जयपाल सिंह ने बताया कि आप बड़े सौभाग्यशाली हैं जो आपको ऐसे गुरुजन मिले हैं जो स्वयं एक आदर्श जीवन जीकर आपको एक आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। पवित्रता, दया ,करुणा ,इमानदारी, सच्चाई, सहनशीलता आदि मानवीय गुणों को जीवन में अपनाकर आप भी महान बन सकते हैं। योग प्रशिक्षक अंकुर मान ने बालक एवं बालिकाओं को अष्टांग योग के यम के पांच अंगों अहिंसा, सत्य ,अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि यम का पालन जीवन में करने से समाज अच्छा बनता है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्रीराम कॉलेज में चल रहे खेल सप्ताह-२०२२ का आज रंगारंग समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० एस०सी० कुलश्रेष्ठ, चेयरमेन श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गई। इस अवसर पर खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं उनके टीम कोच और मैनेजर्स को पुरस्कृत भी किया गया।
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के खेल प्रांगण में चल रहे च्खेल सप्ताह-२०२२ज् के अंतिम दिन क्रिकेट का फाइनल मुकाबला शारीरिक शिक्षा विभाग और वाणिज्य विभाग की टीमो के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम ने विपक्षी टीम को १४८ रनों का विशाल लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में वाणिज्य विभाग की टीम ने ७ विकेट पर १४९ रन बनाकर शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम को ३ विकेट से हरा दिया तथा क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। वाणिज्य विभाग की टीम के बल्लेबाज रितिक अरोरा को च्च्मैन ऑफ दी मैचच्च् तथा मौ० सुहेल को च्च्मैन ऑफ दी सीरिजच्च् घोषित किया गया। कपिल चौहान को बेस्ट बल्लेबाज व अभिजीत को बेस्ट बॉलर का पुरूस्कार दिया गया।
इसके पश्चात श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के विभिन्न विभागों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गयी। सप्ताह भर मैदान पर अलग-अलग खेल प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और जज्बे की छाप छोड़ने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
बेस्ट एथिलीट २०२२ पुरूष वर्ग की चौम्पियनशिप का खिताब शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र सागर बालियान को दिया गया। महिला वर्ग की एथलेटिक चौम्पियनशिप के खिताब पर शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्रा शुभी ने कब्जा किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता २०२२ के पुरूष एवं महिला वर्ग में प्रथम स्थान शारीरिक शिक्षा विभाग की टीमों ने प्राप्त किया। पुरूष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ वॉलीबाल खिलाड़ी के खिताब पर शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र आयुष तालियान ने कब्जा किया। वहीं महिला वर्ग में यह खिताब शारीरिक शिक्षा विभाग की गार्गी मुदगल के नाम रहा। खो-खो प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाडी का खिताब शारीरिक शिक्षा विभाग की नेहा को दिया गया। वंही ओवर ऑल ऐथलेटिक पुरूष-महिला वर्ग की चौम्पियनशीप का खिताब शारीरिक शिक्षा संकाय के नाम रहा।
(Muzaffarnagar News)



