उत्तर प्रदेश

Raebareli News: बड़े भाई की भूमिका में सहयोगी भाजपा से कहेंगे कि वह हमारे लिए जगह छोड़ दें-संजय निषाद

Raebareli News:  प्रदेश के कद्दावर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि अपनी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अब वो निकाय चुनाव में भी किस्मत आजमाएंगे। उन्होंने कहा कि जहां जहां उनके मज़बूत कार्यकर्ता हैं उन्हें लड़ाया जाएगा और बड़े भाई की भूमिका में सहयोगी भाजपा से कहेंगे कि वह हमारे लिए जगह छोड़ दें।

उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को खूब जोश भरा। संजय निषाद को देखकर ही पार्टी कार्यकर्ता गदगद हो गए। उन्होंने इस दौरान प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव और सपा अध्यक्ष अखिलेश के साथ आने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वह अलग थे ही कहाँ। जब से सपा बनी है सब साथ ही हैं।

उन्होंने कहा कि रही बात भाजपा को नुकसान पहुंचाने की तो एनडीए लगातार बढ़त ले रही है। सपा बसपा और कांग्रेस अपनी दलित पिछड़ी जाति विरोधी नीति के चलते लगातार जनाधार खो रही है और ऐसे जो भी लोग उनसे जुड़े थे सब उन्हें छोड़कर एनडीए से जुड़ रहे हैं।

संजय निषाद यहां रायबरेली के आईटीआई के ऑफिसर्स क्लब में अपने लोगों के बीच निकाय चुनाव की स्थिति का आकलन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रताओं के एक बड़े समूह को संबोधित भी किया है।और कार्यकर्ताओं को लगातार आपकी निषाद पार्टी के बारे में विस्तृत जानकारी भी देते रहे 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21049 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =