उत्तर प्रदेश

Raebareli News:छापेमारी करने गई पुलिस के डर से मची भगदड़, युवक की नदी में कूदने से मौत

Raebareli News: जुआड़ियों पर छापेमारी करने गई पुलिस के डर से मजदूर बुलाने गये युवक की नदी में कूदने से मौत हो गई। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। बाद में सीओ लालगंज ने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो जाम खुला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। 

जुआड़ियों पर छापेमारी के लिये बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों के भय से वहां भगदड़ मची तो दहशत के चलते बेहटा कलां का रहने वाला अमरेश सिंह लोन नदी के किनारे पेड़ पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि अमरेश वहां मजदूर लेने गया था। पेड़ पर चढ़े अमरेश को पकड़ने के लिये पुलिसकर्मी धमकाने लगे तो वह लोन नदी में कूद गया। नदी में डूब रहे अमरेश को बचाने के लिए कुछ ग्रामीण आगे बढ़े तो उन्हें पुलिसकर्मियों ने रोक दिया।

बाद में पुलिसकर्मियों के जाने पर ग्रामीणों ने अमरेश को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने शव को रखकर जाम लगा दिया। बाद में परिजनों को समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया गया।

उधर एडिशनल एसपी नवीन कुमार सिंह का इस मामले में कहना है कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर जुआड़ियों को पकड़ने गई थी। उसी बीच जुआड़ियों में भगदड़ मची तो अमरेश नाम का युवक लोन नदी में कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =