स्पा सैंटर व ब्यूटी पार्लरों पर की छापामारी
मुजफ्फरनगर। पुलिस टीम ने नगर के स्पा सैंटर व ब्यूटी पार्लर पर छापामारी की। भारी पुलिस फोर्स के साथ आला अधिकारियो की मौजूदगी मे चलाए गए अभियान से स्पा सैंटर संचालको मे हडकम्प मचा रहा।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस स्पा सैंटरो पर छापामारी की जा रही है। पुलिस द्वारा की जा रही इस कार्यवाही से स्पा सेंटर संचालको मे हडकम्प मचा हुआ है।
विदित हो कि बीते दिन छापामारी अभियान के तहत थाना सिविल लाईन पुलिस ने महावीर चैक के समीप स्थित स्पा सैंटर से पुलिस टीम ने स्पा सैंटर मालिक सहित एक ग्राहक को हिरासत मे लिया था।
जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान विशेष के अन्र्तगत सीओ नई मंडी हरीश अहलावत के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा नई मन्डी थाना क्षेत्र के गंाधी कालोनी,गंाधीनगर, सुभाष नगर,पचैण्डा रोड, लाल बाग,सरवट फाटक,संजय मार्ग पटेल नगर नई बस्ती तथा नई मन्डी आदि विभिन्न क्षेत्रो मे छापामारी की गई।
इस दौरान सीओ नई मन्डी हरीश भदौरिया, इंस्पैक्टर मिनाक्षी शर्मा, नई मन्डी इंस्पैक्टर संजीव कुमार,एसएसआई संजय कुमार सहित भारी मात्रा पुलिस बल मौजूद रहा।
