वैश्विक

Rajasthan: ऊंट के गुस्से ने ली मालिक की जान, हमला कर सिर को चबा गया

Rajasthan के चूरू जिले में एक ऊंट (Camel) का खौफनाक पागलपन सामने आया है. यहां गुस्साए एक ऊंट ने अपने ही मालिक की जान ले ली. गुस्साया हुआ ऊंट का अपने मालिक का सिर चबा गया. इससे ऊंट मालिक ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण सकते में आ गए. मालिक को मौत के घाट उतारने के बाद ऊंट वहीं बैठा रहा. बाद में लोगों ने जैसे-तैसे करके शव को ऊंट के पास से हटाया.

जानकारी के अनुसार दिल को दहला देने वाली यह घटना चूरू जिले के सरदारशहर इलाके के अजीतसर गांव में हुई. वहां शुक्रवार को एक ऊंट ने अपने मालिक की जान ले ली. ऊंट के हाथों मौत का शिकार हुए शख्स का नाम रामलाल था. उसकी उम्र 48 वर्ष की थी. ग्रामीणों के अनुसार ऊंट ने खेत में अचानक अपने मालिक पर हमला बोल दिया. उसके बाद उसके सिर को अपने मुंह में लेकर चबा गया. इससे रामलाल तड़प उठा लेकिन वह कुछ नहीं कर पाया.

ऊंट ने रामलाल के सिर को इस कदर चबा डाला कि उसने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया. बाद में ऊंट मालिक के शव के पास बैठ गया. रामलाल के परिजनों और ग्रामीणों को पता चला तो वे वहां पहुंचे. वहां के हालात देखकर वे कांप उठे. लेकिन किसी ने ऊंट के पास जाने की हिम्मत नहीं की. बाद में सावधानीपूर्वक लोगों ने रामलाल को वहां से हटाया. इस दौरान लोगों ने उसका वीडियो भी बना लिया. ऊंट बार-बार अपने मालिक के शव पर मुंह को घुमा रहा था.

परिजन और ग्रामीण रामलाल को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे. वहां डॉक्टर्स ने रामलाल को मृत घोषित कर दिया. रामलाल को मृत घोषित करते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और उसने शव को अपने कब्जे में ले लिया. बाद में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया. हादसे की सूचना के बाद अजीतसर गांव में मातम पसर गया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21122 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =