संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: बम बम भोले के जयकारों के साथ झमाझम बारिश में भी बढे शिवभक्त

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar )।श्रावण माह के साथ ही शहर में शिव भक्त कांवडियो की भीड बढनी शुरू हो गयी है। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा शिवभक्त कांवडियो की सेवा के लिए विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं।
नगर मे झमाझम बारिश के बीच कांवड मार्ग शिवमय हो गया। भोले की जयकार के बीच हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर सैकडो शिवभक्त कांवडिये बडी तेजी के साथ अपने गंतव्य की और बढ रहे हैं।    श्रावण माह मे चलने वाली उत्तर भारत की प्रसिद्ध कांवड यात्रा मे एक पखवाडे में करोडो शिवभक्त कांवडिये हरिद्वार से कांवड लेकर मुजफ्फरनगर होते हुए अपने गंतव्यो पर पहुंचते हैं।
इन शिवभक्तों मे हरियाणा, पंजाब, राजस्थान आदि विभिन्न प्रान्तो के कांवडिये सम्मलित होते हैं। कांवड यात्रा के मददेनजर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते जिला पुलिस प्रशासन द्वारा शिवभक्त कांवडियो की सुविधा हेतु चिकित्सा सेवा, उनके विश्राम, भोजन, जलपान आदि विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन मे सुरक्षा के दृष्टिगत कांवड मार्ग सहित कांवड यात्रा के मददेनजर लगभग सभी स्थानो पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। जो पूरी तन्मयता के साथ सेवाभाव से शिवभक्त कांवडियो की सेवा में तत्पर है। 
 जिलाधिकारी के निर्देशो के चलते सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति,एसडीएम सदर परमानन्द झा, सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह, शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान, इंस्पैक्टर सिविल लाइन बबलू सिंह, इंस्पैक्टर थाना नई मन्डी संतोष कुमार त्यागी आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कांवड यात्रा के दृष्टिगत क्षेत्र मे भ्रमणशील रहे। 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 415 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =