मिठाई के प्रतिष्ठान के साथ-साथ राखी की दुकानें खुली
रोहाना। रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर जनपद के व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान से मिलकर मिठाई की दुकान खोलने की मांग की थी।
इसके लिए केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दुकान खोलने की मांग की थी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारियों की मांग को लेकर जिला प्रशासन को रक्षाबंधन क त्यौहार पर मिठाई व राखी की दुकान को खोलने के लिए अनुमति दी
एवं कोरोनावायरस महामारी के बचाव का पालन करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी कुमारी सेल्वा जे ने मुख्यमंत्री के आदेश का पालन कर दुकान खोलने की अनुमति दी
जिसमें जनपद के व्यापारियों के साथ रोहाना कस्बे के व्यापारियों में खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया व्यापारी प्रधान राजवीर सिंह हलवाई ने व्यापारियों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए अपने प्रतिष्ठान खोलें मिठाई के प्रतिष्ठान के साथ-साथ राखी की दुकान खोली गई।
