Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

माउंट लिट्रा जी स्कूल मुजफ्फरनगर में मनाया गया शिक्षक दिवस

आज दिनांक 5 सितंबर 2020 को लिंक रोड स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में ‘शिक्षक दिवस’ अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कुछ शिक्षक- गण भी उपस्थित रहे। सोशल डिस्टेंसिंग का सभी के द्वारा विशेष ध्यान रखा गया।

शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया एवं पुष्प अर्पित किए गए।शिक्षकों के सम्मान हेतु छात्रों द्वारा ऑनलाइन अनेक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

छात्रों ने ग्रीटिंग कार्डस, नृत्य एवं गायन के द्वारा अपने मनोभावों को व्यक्त करने हेतु पूरे कार्यक्रम को भली-भांति समायोजित करके शाम को सभी शिक्षकों के समक्ष ऑनलाइन प्रस्तुत किया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन, मुजफ्फरनगर’ के द्वारा श्रीमती पिंकी त्यागी, श्रीमती भव्या माहेश्वरी व श्री आदित्य वर्मा को बेस्ट टीचर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. पीयूष गुप्ता  ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान का स्मरण करते हुए सभी को उनके पद- चिह्नों पर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज  ने सभी शिक्षकों के कार्य की भूरि – भूरि प्रशंसा की एवं इसी प्रकार उनको अपने कर्तव्य -पथ पर बढ़ने की प्रेरणा दी। शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए उनको उपहार भेंट किए गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =