उत्तर प्रदेश

रामनगर: इमरजेंसी में इलाज के लिए कोई एएनएम व डॉक्टर मौजूद नही

रामनगर। प्रसव पीडिता बीती रात इलाज के लिए एक सौ आठ नम्बर से सीएचसी रामनगर पँहुचीं किन्तु वँहा कोई एएनएम व डॉक्टर मौजूद नही मिला। उनके साथ गए तीमारदार ने जोर जोर से डॉक्टर डॉक्टर चिल्लाना शुरू किया।

आवासीय परिस सहित इधर उधर आवाज लगाई फिर भी उन्हें कोई नही मिला।थक हार कर प्रसव पीड़िता ने बाहर प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाया और घर गई।

मामला रामनगर सीएचसी का है।कस्बे के सुधाकर की बहू गर्भवती है जिसे बीती रात करीब एक बजे अचानक दर्द उठा। एक सौ आठ एम्बुलेंस बुलाकर उसके ससुर रात करीब एक बजे उसे सीएचसी रामनगर ले गए।

वँहा एक सौ आठ ने उसे उतारा मगर इमरजेंसी में इलाज के लिए कोई नही मिला। उसके ससुर ने इधर उधर डॉक्टर -डॉक्टर चिल्लाना शुरू किया तो भी कोई नही निकला।करीब एक घण्टे तक इधर उधर चिल्लाने के बाद जब कोई इलाज के लिए एनएएम व डॉक्टर नही मिले तो मजबूरन महिला को मेन रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया और दवा लेकर घर लौटे।

इलाज के लिए रात में भटकने की शिकायत पीड़ित ने एसडीएम से करने की तैयारी की लेकिन मामले की जानकारी मीडिया से पाकर अधीक्षक ने सुधाकर को बुलाकर गर्भवती महिला का इलाज सही तरीके से करने का आश्वाशन देकर उसे शिकायत देने से रोक लिया

 प्रसव पीड़िता को बुलाकर दवा आदि दी। पति अंकुर ने बताया कि डॉक्टर ने दिन में बुलाकर दवा दी है।

इस सम्बंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि पीड़िता को एक सौ आठ नम्बर लाई थी जिसकी इंट्री है लेकिन वही बाहर से इलाज कराए बगैर चली गई।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =