उत्तर प्रदेश

Rampur News: श्री राम रामायण और रामचरितमानस पर आधारित एक बहुत ही शानदार उपस्थिति है- भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी

Rampur News: राठौन्दा के ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर में जिला पंचायत रामपुर द्वारा आयोजित किसान मेले में जाने-माने कलाकारों द्वारा भव्य और अद्भुत जय श्री राम रामायण का मंचन किया गया । इस रामायण मंचन के कार्यक्रम में फिल्म जगत के कलाकारों ने अपने अभिनय का जादू बिखेरा जिसमें मुख्य कलाकार के तौर पर पुनीत इस्सर, विंदू दारा सिंह, सिद्धांत इस्सर और अन्य कई जाने-माने कलाकारो ने अभिनय किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा जय श्री राम रामायण और रामचरितमानस पर आधारित एक बहुत ही शानदार उपस्थिति है और जरूर उन लोगों को देखना चाहिए जिन लोगों पर रामायण और राम चरित्र मानस पर और भगवान राम पर अज्ञानता भरे सवाल खड़े करते हैं। उनके लिए यह एक बहुत बड़ा सबक भी है और संदेश भी है और जिस सुंदर ढंग से रामायण पर आधारित श्री राम चरित्र मानस पर आधारित और भगवान राम के और तमाम उन महापुरुषों के जिन्होंने दुनिया के संस्कृत के और संस्कार को एक शक्ति दी है यह देखने लायक है।

‘किसान मेला हर बार लगता है इस बार राम चरित्र मानस पर बहुत अच्छी तरीके से पेश किया गया। इसकी कोई खास वजह’ इस सवाल पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा इसकी कोई खास वजह नहीं है। यह एक ऐतिहासिक शिव मंदिर है और ऐतिहासिक इस अवसर पर किसान मेला होता है। जिला पंचायत में आयोजित किया और बॉलीवुड के टेलीविजन कलाकारों के जाने-माने कलाकारों के द्वारा इतनी शानदार ढंग से जय श्री राम का उपस्थित हो रहा है उससे हम सब पूरी तरह से प्रसन्न है।

‘रामचरित्र मानस पर जो लोग टिप्पणियां कर रहे हैं। उन पर आप क्या कहना चाहेंगे’ इस पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा उन लोगों के लिए सबक संदेश है वह लोग यंहा जरूर आएं वह जरूर देखें, नहीं तो टेलीविजन चैनल पर देखें , यूट्यूब पर देख ले उनके दिमाग में जो बर्फ जम चुका है। रामचरित्र मानस को लेकर के या भगवान राम को लेकर के वह पिघल जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + twelve =