News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

शातिर चोरो को चोरी की गयी नकदी सहित दबोचाMuzaffarnagar Newsmuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना छपार पुलिस द्वारा गाडी से कैश चोरी की घटना का सफल अनावरण किया जहां ०२ अभियुक्त गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से चोरी किये गये १३.७७ लाख रुपये बरामद किये। जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी छपार के कुशल नेतृत्व में थाना छपार पुलिस द्वारा गाडी से कैश चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए ०२ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशादेही से चोरी किये गये १३.७७ लाख रुपये बरामद किये गये। थाना छपार पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि २८ फरवरी को वादी गुरुवचन को रुपये लेने दिल्ली चादनी चौक जाना था। वादी को गाडी चलाना नहीं आता था जिस कारण उसने दीपक पुत्र मामचन्द निवासी चुडियाला थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को साथ लिया जोकि गाडी चलाना जानता था। दीपक उपरोक्त ने अपने दोस्तों अजय व विजय को रुपयो के सम्बन्ध में बताकर रुपये चोरी करने की योजना बनाई। दिल्ली से वापस आते समय दीपक उपरोक्त ने रामपुर तिराहे पर शराब के ठेके पर शराब लेने के बहाने से गाडी रोक ली और वादी को शराब लेने के लिये भेज दिया तथा योजना के तहत गाडी खुली छोडकर खुद भी वादी के पीछे पीछे चल दिया इसी दौरान दीपक के साथी अजय व विजय ने गाडी में रखा १५ लाख रुपयों का बैग चोरी कर लिया था। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजिकृत कर घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया था। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० विनीत कुमार थाना छपार, उ०नि० मानवेन्द्र सिंह भाटी, का० राहुल, शिवम, प्रशान्त चौधरी, अनीस खां थाना छपार शामिल रहे।

 

होली मिलन के रंग में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का झूमा परिवार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मुजफ्फरनगर चौप्टर द्वारा रंगारंग होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया मूलचंद रिसोर्ट मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर पर होली मिलन समारोह का आयोजन इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मुजफ्फरनगर चौप्टर द्वारा किया गया । साँस्कृतिक, राधा कृष्ण रासलीला, कलाकारों द्वारा फिल्मी गाने द्वारा समा बाँधा गया। वही चटपटी चाट और रात्री भोज सहित विभिन्न व्यंजनों का लुफ्त एसोसिएशन के परिवार सहित आए गणमान्य व्यक्तियों ने उठाया। वही सामाजिकता के क्षेत्र में कार्य करने वाले ५ उद्योगपतियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष विपुल भटनागर, पवन गोयल, मनीष भाटिया, अनुज स्वरूप बंसल, लघु उद्योग के प्रदेश संयोजक कुश पुरी, समाजसेवी देवराज पंवार, पीयूष अग्रवाल, दीप अग्रवाल,ललित अग्रवाल, संदीप जैन उमेश गोयल अमित गर्ग, जगमोहन गोयल मनोज अरोरा आदि मौजूद रहे।

रक्तदान शिविर का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति की महिला इकाई समर्पित महिला शक्ति के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर संयोजक मोनाली पवार ने बताया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ८ मार्च को होता है लेकिन उस दिन होली होने के कारण इस शिविर को ४ मार्च को आयोजित किया जा रहा है, यह शिविर माउंट लिट्रा जी स्कूल लिंक रोड गांधी कॉलोनी में प्रातः १०ः०० बजे से दोपहर २ः३० बजे तक आयोजित होगा। समर्पित महिला शक्ति की रक्त संयोजिका पारुल कुमार ने बताया कि शिविर से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है पिछले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पहली बार समर्पित महिला शक्ति द्वारा केवल महिलाओं के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था परंतु इस बार सभी के जोश को देखते हुए यह शिविर महिला व पुरुषों दोनों के लिए आयोजित किया जा रहा है। मनी पटपटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में हिमोग्लोबिन व ब्लड ग्रुप जांच निशुल्क की जाएगी, अतः महिलाएं बढ़-चढ़कर इस शिविर में आकर इस अवसर का लाभ उठाएं। समर्पित युवा अमित पटपटिया ने सभी स्वस्थ व्यक्तियों से इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने की अपील की है।

खाटू श्याम जी की धूमधाम व श्रद्धा के साथ निकली निशान यात्राMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)श्री गणपति खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव के अन्तर्गत एकादशी के अवसर पर आज शहर में बाबा श्याम की भक्ति की बयार बहती नजर आई। श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर परिवार समिति के द्वारा शुक्रवार को शिव चौक से भरतिया कालौनी तक बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गयी। निशान यात्रा को मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने आरती के बाद शिव चौक से शुभारंभ किया। इस निशान अर्पण यात्रा का संचालन श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर के संस्थापक संयोजक प्रमुख उद्योग पति भीमसेन कंसल ने किया। निशान यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भव्य झांकियों ने भक्तों को आकर्षित किया। इस अवसर पर चंदन और केसर की होली खेलते हुए भक्त बाबा के प्रेम रस से सराबोर होकर झूमते नाचते और गुलाल उड़ाते हुए आगे बढ़ रहे थे। भक्तों का सैलाब उमड़ने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था भी चौपट हो गई।
शिव चौक पर आज लगातार दूसरे दिन बाबा श्याम खाटू वाले की भक्ति की धूम-धाम नजर आई। विशाल निशान यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री गणपति खाटूश्याम मंदिर की ओर बढ़ी। श्री गणपति खाटूश्याम मंदिर नई मंडी के तत्वावधान में चार दिवसीय श्याम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। बुधवार को चार दिवसीय फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ चंग धमाल से हो गया। गुरुवार को मेहंदी उत्सव मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। सुबह शिव चौक से निशान यात्रा का शुभारंभ किया गया। इससे पहले केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान सहित अन्य अतिथियों ने यात्रा में शामिल जहारवीर गोगा की आरती की और फिर शिव मूर्ति पर पहुंचकर भगवान शिव को नमन करते हुए पूजा अर्चना के बाद आम भक्तों के साथ नंगे पैर अतिथियों ने भी बाबा श्याम का निशान उठाकर जयकारा लगाया। मन की मुराद पूरी करने के लिए शिव चौक से निशान हाथ में उठाए हजारों श्रद्धालु यात्रा में खाटुश्याम के जयघोष के साथ शामिल हुए। यात्रा शिव चौक से बालाजी चौक, मदन स्वीट्स, नई मंडी, पैठ बाजार, बिंदल बाजार से चौंबर स्कूल की ओर बढ़ी। कई स्थानों पर बाबा श्याम के इन भक्तों का फूल और गुलाल उड़ाकर स्वागत भी किया गया। निशान यात्रा के दौरान बाबा श्री खाटू श्याम ने स्वर्ण रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन दिये और श्रद्धालुओं ने भरतिया कालौनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में अपने अपने निशान बाबा के चरणों में अर्पित करते हुए अपनी अपनी मुराद मांगी।
मंदिर के संस्थापक भीम कंसल ने बताया कि आज शाम को मंदिर परिसर में आयोजित हुए बाबा के जागरण में ब्रजरस अनुरागी साध्वी पूर्णिमा उर्फ पूनम दीदी, भजन गायक नरेंद्र कौशिक द्वारा बाबा श्याम के प्रेम रस का बखान किया गया, जिसके साथ स्थानीय भजन गायकों द्वारा भी बाबा को रिझाया गया, यहां सैंकड़ों श्रद्धालु बाबा की भक्ति से ओतप्रोत नजर आये। ४ मार्च को बधाई उत्सव के आयोजन के साथ इस चार दिवसीय फाल्गुन महोत्सव का समापन होने के साथ-साथ भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिवार के पदाधिकारियों ने इस बधाई महोत्सव में भारी संख्या में भक्तों के उमड़ने की संभावना व्यक्त की है। निशान यात्रा के दौरान मंदिर के संस्थापक संरक्षक समाजसेवी भीमसेन कंसल, मंदिर परिवार के प्रधान अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चाचा जेपी गोयल, कैलाश चंद ज्ञानी, सोमप्रकाश, अमरीश सिंघल, विजेंद्र सिंह रानो, विकास अग्रवाल, रजत राठी, नीरज गोयल, शशांक राणा, अमित गोयल, अमित गुप्ता, नवनीत गुप्ता, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, प्रतीक कंसल, शुभम तायल, अंकित अग्रवाल, अग्रिम सिंघल एवं श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार के समस्त सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे नजर आये।

 

शव मिलने से मचा हड़कम्प
भोपा। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जौली गंगनहर मे एक व्यक्ति का शव तैरता देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाते हुए मामले की छानबीन शुरू की। जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जौली गंगनहर मे नहा रहे तथा अपने पशुओं को नहला रहे ग्रामीणो मे उस समय कौतूहल बन गया कि जब उन्होने देखा कि नहर में किसी व्यक्ति का शव बहता नजर आ रहा है। इस हादसे पर आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणों सहित दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोर टीम की मदद से किसी प्रकार नहर मे डूबे शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने जब मौके पर मौजूद भीड व मृतक की जेब से मिले कागज आदि के आधार पर शिनाख्त का प्रयास किया तो शव की शिनाख्त नई मन्डी की गांधी कालोनी निवासी करीब 55 वर्षीय मनोज नारंग के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिवारजनो को इसकी सूचना दी। लापता चल रहे मनोज नारंग की मौत की खबर मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने परिवारजनो तथा कई अन्य लोगों की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

सुन्दरकाण्ड के पाठ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अंबा बिहार स्थित अंबेश्वर मंदिर में आज बड़े भक्ति भाव एवं श्रद्धापूर्वक गणेश जी एवं हनुमंत जी की पूजा अर्चना के साथ अखंड संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया। सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान राम नाम की गुलाल से होली खेली गई। भगवान राम का भोग लगा सभी को प्रसाद वितरित किया गया। होली से पूर्व अंबेश्वर मंदिर में आज के धार्मिक आयोजन में सतीश चंद गोयल टिहरी, आलोक स्वरूप, डा. रमानी, दिनेश मोहन एडवोकेट, राकेश बिंदल, विक्रांति राठी, दिनेश मोहन एडवोकेट, राजीव मोहन, रीता भूषण, डा. अविनाश रमानी, सुभाष चंद गुप्ता, विष्णु स्वरुप अग्रवाल, सीए अश्वनी वर्मा, शिशु कांत गर्ग, नीरज अग्रवाल,सुघोष आर्य, अनुज माहेश्वरी, डॉ अजय गर्ग,कुलदीप गुप्ता, सीए अजय जैन,वारिका शर्मा, आशा माहेश्वरी, कल्पना शर्मा,मीनू वर्मा,स्वेता कौशिक, नीतू शर्मा, आरोही आदि का सहयोग रहा।

 

शातिर सटोरियो को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर टीम के द्वारा शातिर सटोरियों की सट्टे की खाईबाडी करते हुए ५२ पत्ते ताश, फड व नगदी ८२७०-रुपयों सहित गिरफ्तार किया। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अवैध जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मौ० कुँगर पट्टी सुजडू से शाहनवाज उर्फ शानू पुत्र कलवा उर्फ अशरफ अली निवासी कुंगर पट्टी सुजूड थाना को०नगर, मु०नगर के द्वारा अपने घर को जुआ घर के रुप में प्रयोग करते हुए जुआ खेलते हुए उसकी साथी साजिद पुत्र सखावत निवासी मौ० कुंगर पट्टी सुजडू थाना को०नगर, मु०नगर व नदीम पुत्र माहरुफ निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से मौके पर ५२ पत्ते ताश ,फड,माल फड कुल ३३३०-रुपये व जामातलाशी ४९४०- रुपये बरामद हुए । गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण में उ०नि० गनेश कुमार शर्मा, उ०नि० धर्मवीर कर्दम, का० विकास कुमार, मान सिंह, अंकित शर्मा शामिल रहे।

 

कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 अखिल चौधरी द्वारा वारंटी अभियुक्त मोहम्मद अली पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार गौड द्वारा वारण्टी अभियुक्त काला उर्फ उमरदराज पुत्र अब्दुल निवासी ग्राम नंगला थाना रतनपुरी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 नरेश कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्तगण अनिल पुत्र कल्याण निवासी ग्राम बडसू थाना रतनपुरी, खडग सिंह पुत्र दिले सिंह निवासी ग्राम बडसू थाना रतनपुरी को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा वारंटी अभियुक्त फरमान पुत्र मांगा निवासी ग्राम लोई थाना फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया।

 

शातिरों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। हरसौली चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया व उनकी टीम ने सट्टे की खाईबाड़ी वाले को मय साजो सामान के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।बताया जा रहा हैं कि हरसौली चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया को मुखबिर की सूचना मिल रही थी कि तावली में चोरी छुपे बड़े शातिराना अंदाज में सट्टे की खाईबाड़ी चल रही हैं जिसपर मोहित तेवतिया व उनकी टीम इस शातिर सट्टे बाज को गिरफ्तार करने में लग गई और आखिर इस सट्टे बाज को मुखबिर की बताई गई सूचना पर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ८५०० रुपये व सट्टे करने का साजो सामान भी बरामद किया हैं पकड़ा गये अभियुक्त का नाम अमीर उर्फ भूरा पुत्र सम्मू निवासी तावली थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर बताया जा रहा हैं।पकड़े गए अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया हैं।

 

वांछित को पकड़ा
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना खतौली पुलिस द्वारा एक वाछित अभि० को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के कुशल नेतृव्य मे थाना खतौली पर उ०नि० मोहित चौधरी द्वारा दहेज अधि०मे वाछित अभियुक्त शादाब पुत्र नजरू निवासी ग्राम गालिबपुर थाना खतौली मु०नगर को खतौली फलावदा से ग्राम गालिबपुर जाने वाले रास्ते पर ग्राम गालिबपुर के नाम के बोर्ड के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को समय से माननय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

कार्यशाला़ का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विश्व श्रवण दिवस पर जिला चिकित्सालय स्थित रेडक्रास भवन में मीडिया कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित मीडियाकर्मियों को सम्बोधित करते हुए सीएमओ डा.एम.एस.फौजदार ने कहा कि बदलते समय मे तापमान मे तेजी से वृद्धि हो रही है। जिसके लिए हम सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं को तीन किश्तों मे 5000 रूपये दिए जा रहे हैं। इन अभियानो मे मुजफ्फरनगर जनपद प्रदेश मे 10 वें स्थान पर है। इसी प्रकार यूपी हैल्थ रैंकिग मे अपना जनपद टॉप फाईव मे तीसरे स्थान पर है। उन्होने कहा कि टीबी नियंत्रण कार्यक्रम मे जनपद को ब्राउन मेंडल मिला है। जबकि एचआईवी प्रोजक्ट मे मरीज ज्यों के त्यों है। इसके विपरीत हैल्थ वैलनेट सैन्टर जनपद में सभी स्थानों पर बढिया कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर एसीएमओ डा.प्रशान्त, डा.शमशेर आलम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मीडिया कार्यशाला का संचालन जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी डा.गीतांजली वर्मा ने किया। इस अवसर पर हाल ही मे नियुक्त हुए रेडक्रास के प्रभारी डा.अशोक अरोरा भी अपने स्टाफ के साथ उपस्थित थे।

 

ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर में एक ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा बी० कॉम प्रथम वर्ष के छात्र ध् छात्राओं हेतु ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य विषय ष्अपनी क्षमता को कैसे पहचाने व उसका विकास कैसे करेंज्ज् था। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य वक्ता डा० रिंकु एस गोयल, प्राचार्य डा० सचिन गोयल, डीन डा० नवनीत वर्मा, विभागाध्यक्ष डा० रवि अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मुख्य वक्ता डा० रिंकु एस० गोयल ने छात्र ध् छात्राओं को अपनी क्षमता पहचानने के टिप्स दिये उन्होने एक कहानी के माध्यम से अपनी बात को छात्र ध् छात्राओं तक पहुँचाया तथा कैसे हम अपनी क्षमता को पहचानकर उसका विकास कर सकते हैं इस संबंध में विस्तार से चर्चा की ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्र ध् छात्राओं में आत्मविश्वास की वृद्धि होती हैं व इसके साथ-साथ उनके अन्दर सकारात्मकता का विकास होता हैं ।
महाविद्यालय के डीन डा० नवनीत वर्मा ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा निरंतर छात्र ध् छात्राओं हेतु विभिन्न प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन किया जाता हैं जिसको दृष्टिगत रखते हुए छात्र ध् छात्राओं को इस तरह के कार्यक्रम का लाभ प्रदान किया जाता है ताकि वह अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास चरणबद्ध तरीके से कर सकें ।
उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में डा० नवेद अख्तर, डा० सुरेश चन्द शुक्ला, डा० जगमोहन सिंह जोदान, डा० मौ० नदीम, डा० माधुरी अरोरा, डा० अजय महेश्वरी, डा० अतुल वर्मा, प्रशान्त शर्मा, डा० मानसी अरोरा, प्राची चौधरी, नुपुर अरोरा, आशा, कमर रजा, संकेत जैन व शुभम आदि का सहयोग रहा।

 

वारंटी को दबोचा
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना खतौली पुलिस द्वारा एक वारण्टी अभि० को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के कुशल नेतृव्य मे थाना खतौली पर उ०नि० मोहित चौधरी द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारण्ट के अंतर्गत वारण्टी अभि० सुरेन्द्र पुत्र फतेसिंह नि० डिकाडला थाना समालखा पानीपत को गिरफ्तार किया।

 

अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)डॉक्टर संजीव कुमार बालियान, केंद्रीय राज्य मंत्री, के द्वारा उमेश मलिक (पूर्व विधायक), सुभाष चौधरी के साथ सिविल बार एसोसिएशन परिसर में अधिवक्ता गणों के साथ मुलाकात की गई । मुलाकात के दौरान अधिवक्ता गणों ने केंद्रीय मंत्री का ध्यान भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों पर कराया । अधिवक्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री के समक्ष यह मांग रखी गई की राज्य सरकार द्वारा दिनांक ४ अगस्त २०२२ को जारी अधिसूचना को निरस्त फरमा कर पूर्व की भांति ही भूमि अधिग्रहण से संदर्भित अपीलों का निस्तारण किया जाए । पूर्व में भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी अपील संबंधित जनपद न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत की जाती थी , परंतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिनांक ४ अगस्त २०२२ को जारी अधिसूचना में प्रस्तावित किया गया है की भूमि अधिग्रहण की अपील सुनवाई हेतु एक या दो मंडल को इकट्ठा कर एक नवगठित प्राधिकरण के द्वारा निस्तारित कराए जाने की व्यवस्था की गई जिससे किसानों पर मंडल स्तर पर जाकर मामलों की पैरवी करना मुश्किल होगा तथा समय व धन का अपव्यय होगा । अभी तक जब एक जनपद के मामले जनपद में कई सक्षम न्यायालय होने के बावजूद भी त्वरित रूप से निस्तारित नहीं हो रहे थे तो एक या दो मंडल के मामलों के निस्तारण में अत्याधिक देरी होनी ही है जैसे कि मेरठ मंडल के मामले जिसमें मेरठ के पांच जनपद और सहारनपुर के तीन जनपद के मामले एक सक्षम अधिकारी को ही अंतरित किए गए हैं इस स्थिति में सभी जनपदों को सप्ताह में एक कार्य दिवस भी उपलब्ध होना संभव नहीं लगता है । इस स्थिति में त्वरित निस्तारण की अपेक्षा करना कोरी परिकल्पना ही होगी ऐसी परिस्थिति में जनहित में इस अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पूर्व स्थिति को लागू कराए जाने की मांग की गई जिस पर केंद्रीय मंत्री द्वारा सभी अधिवक्ता गणों को आश्वासन दिया गया कि वह इस संबंध में अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई करेंगे इस अवसर पर श्री अनिल दिक्षित, ब्रिजेंद्र मलिक, राजेंद्र पवार, पीडी त्यागी, श्यामवीर सिंह, रविंद्र सहरावत, नेत्रपाल सिंह, नरेश चंद गुप्ता, जितेंद्र पाल सिंह, अरुण धारीवाल, योगेंद्र सहरावत, देवेंद्र राठी ,सत्येंद्र कुमार ,अंकित चौधरी, सुधीर कुमार ,मुनव्वर बालियान ,अशोक कुशवाह, राज सिंह रावत, प्रवीण खोकर, सोहनलाल, सौरभ कुमार ,धीरेन, विजेंद्र प्रताप, मनोज त्यागी , अनुराग त्यागी , सतेंद्र सैनी, आनंद कुमार, अन्नू कुचल, अभिनव अग्रवाल , निपुण जैन ,आदेश सैनी , आदिल सैफी , मीना पुंडीर, नीरज ऐरोन अर्जुन, प्रवीण कुमार, ध्रुव मित्तल, हरीश सैनी, अरविंद सैनी ,संत कुमार आदि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे ।

 

पूर्व विधायक प्रमोद उंटवाल ने बाबा फकीरा दास के मेले में टेका माथा
पुरकाजी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांव धमात में प्रतिवर्ष लगने वाले बाबा फकीरा दास के मेले में पहुंचकर पूर्व विधायक प्रमोद उंटवाल ने मंदिर में माथा टेककर बाबा से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने बाबा के अनुयायी के मांस, मदिरा से दूर रहने पर प्रसंशा व्यक्त कर उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव धमात में प्रति वर्ष बाबा फकीरा दास का मेला लगता है, जिसमें कई प्रदेश के लोगों सहित जनप्रतिनिधियों पक्ष-विपक्ष के नेता गांव पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। गांव निवासी नरेश गुज्जर ने बताया कि भाजपा के निर्वतमान विधायक प्रमोद उंटवाल प्रति वर्ष गांव के मेले में आते हैं। और मंदिर जाकर माथा टेककर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण कर देश-प्रदेश में सुख समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। इस दौरान पूर्व विधायक ने गांव के बाबा के अनुयायी द्वारा मांस मदिरा, लहसुन से भी दूर रहने की प्रसंशा की ओर ग्रामवासियों से बाबा के बताए रास्ते पर चलने की अपील की। पूर्व विधायक ने ग्रामीणों की समस्या भी सुनी। इस दौरान संजय कुमार, पुरोहित उंटवाल, केलनपुर ग्राम प्रधान सुनील बाल्मीकि, राजकुमार गुज्जर, जोगिंद्र गुज्जर, रणजीत गोर्शी आदि मौजूद रहे।

गौशाला का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० दिनेश कुमार क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गौशाला मीरापुर में निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कुशल निर्देशन में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा डा० समीर बिंदल क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर के साथ कान्हा गौशाला मीरापुर का निरीक्षण किया गया ,सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। भ्रमण के समय गो आश्रय स्थल पर चारा,भूसा, स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। साफ सफाई की व्यवस्था ठीक पाई गई ।

 

11 दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ समापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विश्व में गौरव बढ़ाने वाले अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिल्पी स्मरणीय पदम भूषण राम वी सुतार जी के जन्म दिवस के अवसर पर चल रही ११ दिवसीय प्रदर्शनी का आज समापन हो गया प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक काम लगा जिसे दर्शकों ने अवलोकन कर अपने को धन्य समझा आज की मुख्य अतिथि श्रीमती मीनू गोयल जो स्वयं भी दक्ष कलाकार है ने तीन कलाकारों की कलाकृति खरीदी है। विशेष बात यह है कि कलाकारों ने अपनी करती की जो मांग ,कला परखी मीनू जी ने वह मांगे दाम दिए इससे बच्चों में उत्साह की लहर दौड़ गई। अपनी ललिता जांगिद की नायिका मोहिनी धीमान की सीता वादिका तो उनका बहुत पसंद आई पता चला कि मीनू गोयल जी एक अच्छी संगीतकार भी हैं। उन्होंने अंजली सैनी की फ्लावर्स तो मानो उनके ह््रदय में पहले से ही बसा प्रकृति प्रेम दिखाई दिया कलांगन की सचिव रीता मोहन जी ने बताया कि उनका घर स्वयं में एक बगीचा ही है । मुंह मांगे दान पाकर कलाकारों का उत्साह देखते ही बनता था। आपने कलाकारों को भविष्य में भी सहायता करने का संकल्प दोहराया। कलांगन की सचिव डॉक्टर रीता मोहन जी ने कलाकारों को कलांगन के माध्यम से हर प्रकार की सहायता देने का वचन दिया। कलांगन सेवा ट्रस्ट के संस्थापक डॉ महावीर सिंह ने कहा कि हमारा कारवां निरंतर प्रगति की बढ़ रहा है इसमें हमें कलागुरु डॉक्टर पीसी बरुआ एवं मातेश्वरी कमला देवी का तन मन धन से सहयोग मिलता रहा है। प्रदर्शनी के संयोजक डॉक्टर राजबल सैनी के अथक परिश्रम से ही प्रदर्शनी की अत्यंत सफल रही कार्यक्रम को चलाने में प्रवीण चंद पटेल मोहिनी, धीमान ,अनमोल सोनी, सीमा त्यागी सुनील कुमार ,परवीन सैनी, रवि कुमार सैनी ,मोनिका तेजयान ,चांदनी, इंदु और कुमारी अंजली का आदित्य सहयोग रहा इत्र कलाकारों में जनेश्वर दास, सुनील कुमार सैनी ,सचिन कुमार सहारनपुर ,शिवानी की कृतियां भी पसंद की गई पहली बार में २७००० की पेंटिंग करें हुई मोहिनी धीमान अंजलि सैनी ललिता जांगिड़ की पेंटिंग २७००० में बिकी इससे कलाकारों में बहुत उत्साह हैअ।

 

विद्यालयों का किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखंड चरथावल के उच्च प्राथमिक विद्यालय (कक्षा १ से ८) लुहारी खुर्द व प्राथमिक विद्यालय टांडा का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखंड चरथावल के २ विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्न स्थिति पाई गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय (कक्षा १ से ८) लुहारी खुर्द का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर पाया कि श्री मोहत्सिम इंचार्ज अध्यापक द्वारा निरीक्षण विद्यालय से जाने का समय अग्रिम हस्ताक्षर किया गया है। श्रीमती रेनू कश्यप सहायक अध्यापिका दिनांक २० फरवरी २०२३ से बाल्य देखभाल अवकाश पर पाई गई। कार्यरत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं शिक्षामित्र व चतुर्थ श्रेणी उपस्थित पाए गए। पंजीकृत ३४५ बच्चों के सापेक्ष १८० बालक बालिकाएं उपस्थित पाए गए इंचार्ज अध्यापक को निर्देशित किया जाता है कि नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं मध्यान्ह भोजन मैन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है। दिए जाने वाले भोजन , दूध व फल की गुणवत्ता की पुष्टि बच्चों से की गई। अधिकांश बच्चे यूनिफार्म में पाए गए। सभी बच्चों को नियमित यूनिफार्म पहनकर विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही अध्यापकों को भी निर्देशित किया गया यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक बालक बालिका यूनिफॉर्म पहनकर ही विद्यालय आए। विद्यालय की भौतिक स्थिति व शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। बच्चों से गुना में भाग के सवाल हल कराए गए। कक्षा कक्षो में शिक्षण चित्रण कराया गया है, शिक्षण कार्य में ब्लैक बोर्ड का प्रयोग होता है। विद्यालय में बालक बालिका शौचालय व मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट क्रियाशील अवस्था में है। प्राथमिक विद्यालय टांडा विकास क्षेत्र चरथावल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर कार्यरत शिक्षक व शिक्षामित्र उपस्थित मिले ।पंजीकृत ५० बच्चों के सापेक्ष ४० बालक बालिकाएं उपस्थित पाए गए। एमडीएम मैनु के अनुसार बनाया जा रहा है , दिए जाने वाले भोजन, दूध व फल की गुणवत्ता, मात्रा की पुष्टि बच्चों से की गई। विद्यालय में अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए सभी बच्चे नियमित यूनिफॉर्म पहनकर ही विद्यालय आएं इसके लिए बच्चों व अध्यापकों को निर्देशित कर दिया गया है। विद्यालय की भौतिक स्थिति व शैक्षिक स्तर संतोषजनक है, बच्चों से गुणा, भाग, जोड़ , घटाव के सवाल हल कराए गए । कक्षा कक्षों में शिक्षण चित्रण कराया गया है तथा शिक्षण कार्य में ब्लैक बोर्ड का प्रयोग होता है, विद्यालय में बालक बालिका शौचालय तथा मल्टीपल हैंडवाश यूनिट क्रियाशील अवस्था में है।

 

होली मिलन समारोह किया आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा होली मिलन समारोह अर्पण बैंकट हॉल में धूमधाम के साथ आयोजित किया गया समारोह की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, संचालन प्रवीण जैन द्वारा किया गया, समारोह के संयोजक नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी एवं विशेष सहयोगी प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह रहे, होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व्यापार संगठन गौरव स्वरूप,विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी देवराज पवार,व खाद्य सुरक्षा अधिकारी चमन लाल,खाद्य चीफ विवेक कुमार,अतिथि संजय मिश्रा,सतपाल मान,अविनाश त्यागी,प्रवीण त्यागी,शलभ गुप्ता,मोहम्मद याकूब,पवन वर्मा,विशाल जैन,सुनील वर्मा रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप ने कहा कि होली पर्व सभी व्यापारियों के लिए खुशहाली का प्रतीक है,सभी लोग भेद भाव मिटाकर मिलजुलकर एकता से होली का पर्व मनाए। प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि रंगो के पर्व होली के शुभ अवसर पर हम होली मिलन कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं देते हैं एवं व्यापारियों से यह अपील भी करते हैं कि कोई भी खाद्य पदार्थ पूरी सुरक्षा के साथ एवं शुद्धता रखते हुए ही बेचे। होली मिलन कार्यक्रम को प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,हरिओम शर्मा,ज्ञानी गुरबचन,अखिलेश शर्मा,भूरा कुरैशी,द्वारा भी संबोधित करते हुए उपस्थित सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर जनार्दन विश्वकर्मा,राकेश अरोड़ा,राजीव कुमार(दौलत राम स्वीट्स),जिला युवा महामंत्री गौरव जैन,अतुल गोयल,नगर युवा अध्यक्ष मयंक गोयल,रवि शर्मा, सुखबीर सिंह,आनंद गुप्ता,मुकेश गुप्ता,बृज कुंवर,सचिन शर्मा,वासु गोयल,शोभित जैन,सुधीर कुमार,शिव कुमार सिंघल,सौरभ मित्तल,गौरव जैन(दाल मंडी),जयेंद्र प्रकाश,गीता ठाकुर,पूनम द्विवेदी,पूनम अग्रवाल,पुष्पा रानी,सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

 

ब्लॉक दिवस पर शिकायतां को सुना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खंड विकास अधिकारी सदर की अध्यक्षता विकासखंड सदर की ग्राम पंचायत सुजरू में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशों के अनुपालन में विकासखंड सदर की ग्राम पंचायत सूजडू में ग्राम चौपाल का आयोजन खंड विकास अधिकारी सदर की अध्यक्षता में किया गया जन चौपाल में कुल १७ शिकायतें प्राप्त हुई मौके पर उपस्थित ग्राम वासियों को सभी सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया विकासखंड सदर की ग्राम पंचायत बीबीपुर में सहायक विकास अधिकारी आईएसबी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित की गई दोनों चौपालों में जन समस्या को सुना गया एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया गया।

 

छापेमारी मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खाद्य विभाग द्वारा लगातार आगामी त्यौहार के मद्देनजर लगातार खाद्य विभाग की टीम द्वारा व्यापारियों की दुकानों पर छापेमारी की जा रही है।खाद सुरक्षा अधिकारी चमन लाल सिंह के साथ दर्जनों कर्मचारियों द्वारा दूध दही नमकीन पनीर मिठाइयां कलर्स आदि कुट्टू आटा व गेहूं के आटे चावल के आटे आदि खाद्य सामग्री के नमूने एकत्रित कर लैब को भेजे जा रहै है तो वही अभी तक खाद सुरक्षा विभाग द्वारा ३०० से ज्यादा नमूने भरे गए हैं और लाखों रुपए का व्यापारियों पर जुर्माना लगाया गया है खाद्य सुरक्षा अधिकारी चमनलाल सिंह ने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर लगातार खाद्य विभाग छापेमारी कर रहा है और नमूना एकत्रित कर लेब को भेज रहा है और अभी तक लाखों रुपए के जुर्माना लगा दिए गए हैं और यह कार्रवाई लगातार होली तक चलती रहेगी जिससे नकली व मिलावटी खाद्य पदार्थो व सामानों पर रोक लग सके और जनपद वासियों को खाने का अच्छा सामान मिल सके।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =