फिल्मी चक्कर

राम की भूमिका निभाने के लिए Ranbir Kapoor की हार्ड कोर एक्सरसाइज

Ranbir Kapoor जल्द ही वह नितेश तिवारी की रामायण में दिखाई देंगे. अब एक्टर की कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें वह भयंकर वर्कआउट करते दिखाई दे रहे हैं. एक्टर अपनी अगली फिल्म की तैयारी के लिए घर से दूर देहात में हैं. उनके साथ आलिया भट्ट और बेटी राहा भी है. राम का किरदार निभाने के लिए एक्टर अपने ट्रेनर के साथ खूब पसीना बहा रहे हैं, ट्रेक पर जा रहे हैं, बाइक चला रहे हैं, वजन उठा रहे हैं और भी बहुत कुछ कर रहे हैं.

Ranbir Kapoor के पर्सनल ट्रेनर ने उनका एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अलग-अलग तरह के वर्कआउट करते दिखाई दे रहे हैं. वह जिम बॉल, केटलबेल, जिम रस्सियों के साथ कसरत कर रहे हैं. यहीं नहीं ऑफ रोडिंग दौड़ने, वॉक करना, यहां तक की पहाड़ों पर ट्रेकिंग भी कर रहे हैं. वीडियो के साथ ट्रेनर ने कैप्शन में लिखा, ट्रेनिंग के लिए वो ग्रामीण इलाकों में गए थे. एक्टर की कुछ वीडियोज में आलिया तो कुछ में राहा को भी फैंस ने स्पॉट किया.

Ranbir Kapoor के वर्कआउट वीडियो को देख फैंस उनके काफी इम्प्रेस दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “रामायण की तैयारी के लिए वह दिन रात मेहनत कर रहे हैं… ये वर्कआउट उन्हें सबसे फिट अभिनेताओं में से एक बना देगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “राम जी का किरदार सुरक्षित हाथों में है…रामायण का इंतजार नहीं कर सकता.”

Ranbir Kapoorको आखिरी बार संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में देखा गया था, जिसमें रणविजय सिंह के रूप में उनके एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था. Ranbir Kapoor नितेश तिवारी की रामायण के लिए भी तैयारी कर रहे हैं. देवी सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के रूप में यश की भूमिका को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, अफवाहों के अनुसार भगवान हनुमान की भूमिका के लिए सनी देओल पर विचार किया जा सकता है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − seven =