entertainment

लीक हुआ वीडियो: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं. हाल ही में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के एक गाने की शूटिंग वाराणसी के राजघाट पर हुई. वहीं गाने की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. गाने की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट वहां मौजूद लोगों के कैमरे में कैद हुए.बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर काफी समय से एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/B6Dbl4lB1Z5/?utm_source=ig_embed

 

वहीं दोनों पहली बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ काम करते नजर आएंगे. अयान मुखर्जी के निर्देशन में फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है. फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे. जानकारी के अनुसार फिल्म में रणबीर कपूर स्पेशल पॉवर वाले किरदार को निभाएंगे.

वायरल हो रहे वीडियो में दोनों गाने की शूटिंग के दौरान मस्ती करते नजर आए. दोनों के साथ कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को भी देखा गया है. रेमो डिसूजा फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए गाना कोरियोग्राफ कर रहे हैं.वायरल हो रही तस्वीरों में आलिया भट्ट सूट और डेनिम जैकेट पहने हुए काफी क्यूट नजर आ रही हैं. वहीं रणबीर कपूर जींस टी-शर्ट और जैकेट पहने दिखाई दे रहे हैं.

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 429 posts and counting. See all posts by Editorial Desk