Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डा. भीमराव अम्बेडकर को रालोद नेताओ ने दी श्रृद्धाजली

मुजफ्फरनगर। रालोद कार्यालय पर संविधान निर्माता डा.भीमराव अम्बेडकर की 128 वीं जयन्ति पर पुष्प चढा श्रृद्धाजली अर्पित की गई। सरकूलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यालय पर आज डा.भीमराव अम्बेडकर की 128 वीं जयन्ति के अवसर पर जिलाध्यक्ष अजित राठी,पूर्व मन्त्री योगराज सिह, रालोद अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजू बाल्मिकी,सुधीर भारती, ओमकार बालियान, पराग चौधरी, अंकित सहरावत, हर्ष राठी, विकास कादियान आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने डा.भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प चढा कर श्रृद्धाजली अर्पित की।

धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। डा.भीमराव जयन्ति के अवसर पर हर वर्ष की भांति नगर के टाउन हॉल मैदान से डा.भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव एवं जनसेवा समिति के तत्वाधान मे विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा मे विभिन्न बैण्ड बाजे व सुन्दर-सुन्दर झांकिया शामिल रही। नगर के विभिन् न मौहल्लो व से शुरू हुई शोभायात्रा दोपहर करीब दो बजे टाउन हॉल मैदान पहुंची जहां से एकत्रित हो एक विशाल जूलूस के रूप मे नगर टाउन हॉल मैदान से प्रारम्भ हो.झांसी की रानी, डाकघर, मिनाक्षी चौक, खालापार,खादरवाला,प्रेमपुरी, ईदगाह रोड,शामली रोड, हनुमान चौक, आबकारी रोड,बकरा मार्किट, नावल्टी चौक होते हुए अम्बेडकर मुर्ति स्थल कचहरी गेट पर समाप्त हुई। इस दौरान मुनीश कुमार, राजकुमार सिद्धार्थ, जोगन्द्र ड्राईवर,रामकुमार नाडिया, सचिन कुमार धीरियान, अशोक कटारिया, अंकित कलसानिया, संजय जानिया, दीपचन्द उर्फ माटू, रमेश भारती, सूरजमल, वरिष्ठ बसपा नेता अतर सिह अमीन, पूर्व विधायक महावीर आजाद, राजपाल टेलर, अमित अरोरा, बसपा नेत्री गीता काकरान, गंगाराम,कुलदीप, संदीप एड., राजीव कुमार, सतीश कुमार, जयपाल ड्राईवरन, पूर्व विधायक अनिल कुमार, भाजपा नेता डा.पुरूषोत्तम, ओमपाल पासवान, डा.मुकेश गौतम, रिषीपाल जे.ई, राजेश्वर दयाल,दुष्यन्त कुमार,रजनीश कुमार,रामकुमार ठेकेदार,कर्णसिह पेंटर, माजिद सिददकी, अश्वनी कल्याणी,पुष्पेन्द्र उर्फ बोनी डीजे, किरण पाल उर्फ भूरा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 7 =