क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी: मुजफ्फरनगर के ललित कला विभाग से 6 कलाकृतियों का चयन
मुजफ्फरनगर। राज्य ललित कला एकेडमी, लखनऊ के तत्वाधान में बुलंदशहर में तीन दिवसीय क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी 2019-20 का आयोजन किया गया जिसमें सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड, बागपत, बडौत, मुरादाबाद व बुलंदशहर आदि शहरो के साथ-साथ लगभग 20 शहरो से कला जगत से जुडे अनेक कलाकारों ने प्रतिभाग करने के लिए अपनी कलाकृतियों का विवरण राज्य ललितकला एकेडमी, लखनऊ भिजवाया था
जिसमें से 122 कलाकृतियों को प्रदर्शनी में प्रदर्शित करने के लिए चुना गया जिसमें एस0 डी0 कॉलेज ऑफ मैंनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के ललित कला विभाग से 6 कलाकृतियों का चयन किया गया जोकि किसी भी संस्था से चुनी गई कलाकृतियों में सर्वाधिक थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डा0 राजेन्द्र सिंह पुण्ढीर (अध्यक्ष राज्य ललित कला एकेडमी, उत्तर प्रदेश) द्वारा की गई व आमंत्रित मुख्य अतिथिगण में श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी केबिनेट मंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार), श्री बांके लाल गौड (राष्ट्रीय अध्यक्ष, संस्कार भारती), विजेन्द्र शर्मा (राष्ट्रीय चित्रकाल नई दिल्ली) आदि रहे। प्रदर्शनी का संचालन दुर्जन सिंह राणा (सदस्य राज्य ललित कला एकेडमी) द्वारा किया गया।
महाविद्यालय के जिन विद्यार्थियों की कलाकृतियों का चयन प्रदर्शन हेतु किया गया उनमें बी0एफ0ए0 संकाय से आकाश कुमार धीमान, अक्षय शर्मा, युक्ता सैनी, मुक्ता सैनी, शिवानी व आर्यन रहे। विद्यार्थियों की कलाकृतियों को वहां पर उपस्थित कला विद्वानों खूब सराहना मिली। एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 अमित कुमार भी इस सम्मान समारोह में छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु सम्मलित थे
उन्होने छात्रो को इस प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल, डा0 सचिन गोयल द्वारा छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रों एवं विभाग को बधाई दी एवं उन्होनें अपनी कलाकृतियों के द्वारा महाविद्यालय के साथ-साथ अपने जिले का भी नाम रोशन किया एवं उन्हें आशीष वचन देते हुए भविष्य में भी अपने इसी प्रदर्शन को बरकार रखते हुए अपने गुरूजनों, महाविद्यालय व परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
