Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लॉकडाउन उल्लंघन की 9 पर रिपोर्ट दर्ज,छापामारी

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन को तोडने वाले 9 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दो मामले दर्ज किए है। पुलिस ने सभी के घरों पर पहुंचकर एफआईआर की कॉपी चस्पा की है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन किया गया है।

लॉकडाउन तोडने वाले 9 लोगों के खिलाफ जनपद पुलिस ने दो मामले दर्ज किए। उनके घरों पर पहुंचकर एफआईआर की होम डिलीवरी की गयी है।

अभी तक 3261 लोगों पर हुई कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन में पुलिस ने अभी तक 3261 लोगों के खिलाफ 734 मामले दर्ज किए है। पुलिस ने 19087 वाहनों का चालान व 1366 वाहन सीज किए है। चैकिंग के दौरान पुलिस ने 47 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला है।

छापामारी कर चाईनीज मांझे सहित चार आरोपियो को दबौचा

मुजफ्फरनगर। कोतवाली पुलिस ने छापामारी कर चाईनिज मांझे सहित चार आरोपियो को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते शहर कोतवाल अनिल कप्परवान के निर्देशन मे कोतवाली पुलिस ने की गई छापामारी के दौरान चार आरोपियो को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की।

इस दौरान खालापार चौकी प्रभारी सुनील शर्मा व कुछ अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। विदित हो कि कोतवाली पुलिस ने बीते दिन आला अधिकारियो के निर्देश पर पान मंडी में छापामारी करते हुए प्रतिबंधित तम्बाकू भी बरामद किया था।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21782 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + twelve =