Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लूट का विरोध करने पर हत्या का खुलासाः आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। लूट का विरोध करने पर हुई थी मीरापुर के गांव जमालपुर बांगर निवासी दीपक उर्फ छोटू की हत्या। पुलिस टीम ने मृतक के दोनो हत्यारोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस लाईन स्थित सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि 28/29 नवम्बर 2019 की रात्रि मीरापुर क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जमालपुर बांगर निवासी युवक दीपक उर्फ छोटू पुत्र बाबूराम की मुर्गी फार्म की चौकीदारी के वक्त कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।

मृतक के पिता बाबूराम ने इस सम्बन्ध मे थाना मीरापुर मे अज्ञात बदमाशो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने इस मामले मे मुकदमा कायम कर घटना के खुलासे के लिए भागदौड व छानबीन शुरू की।

पुलिस टीम ने एसपी देहात नेपाल सिह व सीओ जानसठ के निर्देशन मे की गई भागदौड व जांच पडताल के दौरान उक्त मामले के अभियुक्त मोनू पुत्र समय सिह निवासी ग्राम शिवपुरी थाना मीरापुर व बिल्लू ठाकुर पुत्र पालूराम उर्फ पाली निवासी ग्राम सौण्टा मंसूरपुर हाल निवासी खेडी सराये को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर एक अदद छुरी आलाकत्ल,घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल तथा घटना मे लूटा गया बैटरा बरामद किया है।

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि उक्त हत्यारोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे मीरापुर इंस्पैक्टर पंकज त्यागी,सब इंस्पैक्टर जितेन्द्र शर्मा, सब इंस्पैक्टर नवीन सैनी, का.सुयज कुमार,का.धर्मेन्द्र कुमार व का.सन्नी अत्री शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk