Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कोविड-19 की व्यवस्थाओ के सम्बन्ध मे समीक्षा बैठक

मुजफ्फरनगर। जनपद की नोडल अधिकारी ने जिला पंचायत सभागार मे अधिकारियो के साथ संचारी रोग एवं कोविड-19 के सम्बन्ध मे आयोजित बैठक मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नोडल अधिकारी ने बैठक के दौरान अनिता सी. ने बिन्दुवार समीक्षा की तथा बैठक मे मौजूद अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर मेरठ से चलकर जिला मुख्यालय पहुंची

जनपद की नोडल अधिकारी/आयुक्त मेरठ अनिता सी. ने जिला पंचायत सभागार मे संचारी रोग एवं कोविड-19 की व्यवस्थाओ के सम्बन्ध मे समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान नोडल अधिकारी ने कहा कि संचारी रोग की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की और से टीमे गठित की जाए। तथा बरसार के मददेनजर उक्त सभी टीमे संचारी रोग के प्रभाव को निष्फल करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करें। इस कार्य मे किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए।

नोडल अधिकारी ने बैठक के दौरान सम्बन्धित अधिकारियो से तैयारियो के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी हासिल की तथा कुछ अहम बिन्दुओ पर निर्देशित भी किया। बरसात के दिनो मे संचारी रोग व डायरिया आदि के प्रभाव के मददेनजर कोई कोर कसर ना छोडे जाने की बात कही। इसी के साथ उन्होने वैश्विक आपदा कोविड-19 के सम्बन्ध मे भी चर्चा की

कोरोना वायरस के प्रभाव से बचाव के लिए जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओ की जानकारी ली। बैठक मे डीएम सेल्वा कुमारी जे., सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिह,सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार, सीएमओ डा.प्रवीण कुमार चोपडा,सीएमएस डा.पंकज अग्रवाल,एसडीएम सदर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =