Richa Chadha ने 3 महीनों में घटाया 15 किलो वजन Watch
Richa Chadha अपनी नई वेब सीरीज टद ग्रेट इंडियन मर्डरट के रिलीज होने के बाद से लगातार चर्चाओं में बनी हुई है. ऋचा चड्ढा (Richa Chadha Movies and Web Series) मूवीज और वेब सीरीज के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती हैं. ऋचा चड्ढा ने अब अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर स्पॉटलाइट अपनी तरफ खींची है.
हाल ही में ‘फुकरे’ फिल्म एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर की है.
Richa Chadha ने वीडियो में बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और वेट लॉस की बातें की हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘कैमरे के सामने रहना आसान नहीं होता है, खासकर उस आदमी के लिए जो पानी के उलटी दिशा में तैरना चाहता है. जो अपनी बात रखे और जाग्रित हो. दुनिया आपको बताएगी जवानी प्रीमियम है लेकिन वह भी सिर्फ लोगों के इस्तेमाल के लिए है ना?
View this post on Instagram
तुम्हारी सक्सेस, हार, पब्लिक ! मायने नहीं रखती हैं अगर तुम सेल्फ मेड और सेल्फ पेड हो. हर किसी के पास सलाह है. तुमने वजन बढ़ा लिया, तुमने वजन घटा लिया.’
ऋचा चड्ढा ने साथ ही वीडियो में कहा, ‘हां मैंने वजन कम किया, हां मैंने वजन बढ़ाया लेकिन इससे भी ज्यादा बेहतर बातचीत की जा सकती है….’ ऋचा चड्ढा ने वीडियो के साथ कैप्शन भी पोस्ट किया है. एक्ट्रेस ने लिखा प्यार में जजमेंट नहीं होता है, हम ज्यादातर खुद को ही प्यार नहीं करते हैं….’
View this post on Instagram
बता दें एक्ट्रेस ने यह पोस्ट वेलेंटाइन्स डे (Valentines Day) पर किया था. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट से जाहिर करना चाहा कि हमें खुद से प्यार करना चाहिए. एक्ट्रेस इन दिनों ओटीटी पर अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से धमाल मचाती हुई दिखाई दे रही हैं.

