Muzaffarnagar जनपद की तहसीलों पर खाली सिलेंडर व पानी के मटके लेकर रालोद ने धरना प्रदर्शन किया
Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर। जिले की सभी चार तहसीलों पर रालोद ने धरना प्रदर्शन किया। सदर तहसील पर राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया गया।
जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर कि सभी चारो तहसील पर लोकदल का धरना चल रहा है। इसमे सरकार से मांग की गई है कि किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान व ब्याज अविलंब कराया जाए, जब तक किसानों का पूर्ण भुगतान नहीं होता तब तक सभी तरह की किसानों की देनदारियों पर रोक लगाई जाए
गन्ने का आगामी सीजन शुरू होने वाला है सरकार द्वारा लाभकारी मूल्य घोषित किया जाए, किसानों को अपना गन्ना जिस भी मिल पर चाहे डालने की छूट दी जाए, किसानों के गन्ने की ढुलाई का भाड़ा भी खत्म किया जाए, किसानों के बिजली बिल में कमी की जाए, ट्यूबवेल के बिलों को माफ किया जाए, डीजल पर सब्सिडी दी जाए, किसानों की खाद व अन्य कृषि संबंधित यंत्रों पर सब्सिडी दी जाए व आवारा पशुओं से किसानों की फसल को बचाने के लिए प्रबंध किया जाए।
सरकारी मंडी के अंदर और निजी व कर्मी किसान से जो खरीद होती है पर एमएसपी पर आधारित हो। कई ओर भी अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता द्वारा हर तहसील पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं
धरना प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में किसान धरने पर बैठे रहे। जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि अगर सरकार किसानों की मांगें नहीं मानती तो हमारे पास वोट का अधिकार है
२०२२ के विधानसभा चुनाव में हम तख्तापलट कर देंगे और संयुक्त गठबंधन की सरकार यूपी के अंदर बनेगी फिर किसानों की ही सरकार में चला करेगी।
राष्ट्रीय लोकदल ने तहसीलों पर धरना प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज जिले की सभी तहसीलों पर लोकदल ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया है।
मुजफ्फरनगर की खतौली तहसील पर रालोद के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है, जहां पर रालोद नेता भैंसा बुग्गी पर सवार होकर धरने पर पहुंचे और अपनी मोटरसाइकिल भी भैंसा बुग्गी पर रखकर लाए साथ ही खाली सिलेंडर व पानी के मटके भी लेकर रालोद नेता धरने पर पहुंचे।
रालोद नेताओं का कहना है कि डीजल पेट्रोल महंगा होने के चलते आम लोग इन वाहनों को चलाने में असमर्थ हैं, रालोद नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना तो चलाई है लेकिन मेहंगी गैस होने के चलते गरीब आदमी सिलेंडर भरवाने में असमर्थ है
मोदी सरकार में सरसों तेल महंगा हो गया है, अतः पकोड़े तल कर भी आम आदमी अपना पेट नहीं पाल पा रहा है। आज के धरना प्रदर्शन में गैस सिलेंडर के साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और जोरदार नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।

