Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: किसान महापंचायत को वाल्मीकि समाज का समर्थन

Muzaffarnagar News सिसौली/मुजफ्फरनगर। ५ सितम्बर को मुजफ्फरनगर में होने वाली संयुक्त किसान महापंचायत को वाल्मीकि समाज का समर्थन भाकियू अध्यक्ष को समर्थन पत्र दिया गया।

महापंचायत में वाल्मीकि समाज की अधिक से अधिक भागीदारी की जायेगी।वाल्मीकि क्रान्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गम्भीर के नेत्रत्व में आज वाल्मीकि समाज का एक प्रतिनिधि मण्डल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मिला और उन्हें वाल्मीकि समाज की और से समर्थन पत्र दिया।

महापंचायत में वाल्मीकि समाज की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करने की बात की गई। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने वाल्मीकि समाज का समर्थन करने पर आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधि मण्डल में मनोज सौदाई एडवोकेट, नरेश नंदन वाल्मीकि, सोनू सरवट, सागर सौदाई, राजू प्रधान, सभासद नीरज वाल्मीकि, सुमित, राजा, वाल्मीकि समाज के खाप चौधरी योगेश कुमार वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + two =