ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया तथा भगवान श्रीकृष्ण की बाललीलाओं का मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्य़ालय के प्रबंधक विनोद सिंघल तथा प्रधानाचार्या श्रीमती सुतपा बोस ने श्रीकृष्ण की प्रतिमा को तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर किया।
इस पावन पर्व पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। नन्हे मुन्हे बच्चों ने श्रीकृष्ण के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं के सुंदर झाकियों के रूप में प्रस्तुत किया। नन्हे मुन्हे बच्चों ने श्री राधा कृष्ण के रूप में सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने विभिन्न गीतों पर दांडिया व नृत्य भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दोरान प्रधानाचार्या श्रीमती सुतपा बोस ने सभी को इस पर्व की महत्ता की जानकारी देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक विनोद सिंघल तथा प्रधानाचार्य ने सभी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
