फिल्मी चक्कर

रिलीज हुआ RRR का गाना शोले: Alia Bhatt के बर्थडे से पहले सरप्राइज

Alia Bhatt पिछले कुछ समय से लगातार धूम मचा रही हैं. अभी उनकी हालिया रिलीज फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का बज थमा नहीं है कि उनकी आगामी फिल्म RRR से सेलिब्रेशन एंथम गाना ‘शोले’ रिलीज कर दिया गया है. Alia Bhatt की मोस्ट अवेटेड फिल्म आरआरआर का एक गाना ‘शोले’ रिलीज हुआ है, जिसे सेलिब्रेशन एंथम का नाम दिया गया है.

आज Alia Bhatt का जन्मदिन है और इस खास दिन से ठीक पहले फैंस को गाने के रूप में बड़ा सरप्राइज मिल गया है. इस गाने में ढोल नगाड़ों के ताल पर साउथ के सुपरस्टार्स जूनियर एनटीआर और राम चरण झूमते नजर आ रहे हैं.

वहीं दोनों के साथ उतनी ही एनर्जी से Alia Bhattभी डांस करती दिख रही हैं, जो यकीनन इस गाने को चार चांद लगा रही हैं. या कहें की जेआर और राम चरण को वह अकेले टक्कर दे रही हैं.

फिल्म के तीनों कलाकार देसी अवतार में नजर आ रहे हैं. गुलाबी रंग की साड़ी में जहां आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो जूनियर एनटीआर ने ब्लैक कुर्ता-व्हाइट पैजामा और रामचरण ने पीले रंग के कुर्ते के साथ व्हाइट पैजामा पहना है. गाने में किरदारों के एनर्जी लेवल की जमकर तारीफ हो रही है.

 गाने के लिरिक्स रिया मुखर्जी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक डायरेक्टर एम.एम. करीम हैं. वहीं इसे गाया है विशाल मिश्रा, बेनी दयाल, साहिथी चगन्ती और हरिका नारायण ने.

फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट के अलावा बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी अहम रोल में नजर आएंगे. मालूम हो कि यह एक मेगा बजट फिल्म है जो काफी लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है. स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर बनी यह फिल्म काफी वक्त से अपने रिलीज की राह देख रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + three =