वैश्विक

Ukraine पर टीयू-95एमसी लड़ाकू विमानों से 29 क्रूज मिसाइलें दागीं रूस ने

Ukraine  यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि रूस ने यूक्रेन पर 14 टीयू-95एमसी लड़ाकू विमानों से 29 क्रूज मिसाइलें दागीं और हमले में 28 शहीद ड्रोनों का इस्तेमाल किया. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, दक्षिणी, उत्तरी, मध्य और पश्चिमी यूक्रेन में वायु रक्षा प्रणाली ने 18 मिसाइलों और 25 ड्रोनों को मार गिराया.

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यूक्रेन की राजधानी पर हुए हमले में कोई हताहत नहीं हुआ. लविव क्षेत्र के गवर्नर मक्सिम कोज़ित्स्की ने अधिक विवरण दिए बिना टेलीग्राम पर कहा कि मिसाइलों और ड्रोनों से हमले के बाद पश्चिमी लविव क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा सुविधा में आग लग गई. स्थानीय मीडिया ने पश्चिमी खमेलनित्सकी और वोलिन क्षेत्रों में हवाई अलर्ट के दौरान विस्फोटों की आवाज़ सुनने की सूचना दी.

पोलैंड के विदेश मंत्रालय ने रविवार को दावा किया कि उसके हवाई क्षेत्र का रात में उल्लंघन हुआ है और वह इस मामले पर मॉस्को से स्पष्टीकरण मांगेगा. फ़्रांस 24 की रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने एक्स पर लिखा, “रूसी संघ की वायु सेना द्वारा रात में दागी गई क्रूज़ मिसाइलों में से एक ने पोलिश हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया.”

इससे पहले, यूक्रेन की राजधानी कीव पर बृहस्पतिवार को रूस ने 44 दिनों में पहली बार हमला किया था, जिसके बाद यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने कहा था कि एक बच्चे सहित 13 लोग इस हमले में घायल हो गए और दर्जनों लोगों को उनके घरों से निकाला गया. कीव शहर प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा था कि राजधानी की तरफ निशाना लगाकर छोड़ी गई लगभग 30 ‘क्रूज़’ और ‘बैलिस्टिक मिसाइलों’ को आसमान में मार गिराया गया.

मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा था कि पश्चिमी कीव के शेवचेनकिव्स्की जिले में रूसी हमले के परिणामस्वरूप बहुमंजिला इमारत के एक अपार्टमेंट और कारों में आग लग गई. यह हमला ऐसे समय में हुआ था, जब यूक्रेन ने कई दिनों तक यूक्रेन की सीमा के पास स्थित रूस के बेलगोरोड क्षेत्र पर लगातार हमले किए.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 18 =