वैश्विक

Russia-Ukraine War: भारतीय छात्रों की हो रही पिटाई, छात्रा ने भेजा पुलिस की बर्बरता का वीडियो

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के साथ यूक्रेन की पुलिस बर्बरता पर उतर आई है। रोमानिया बॉर्डर पर भारतीय छात्रों की बुरी तरह पिटाई की जा रही है ।यही नहीं विरोध करने पर डंडे भी बरसाए जा रहे हैं । यूक्रेन में फसीं एक छात्रा ने यूक्रेन पुलिस की बर्बरता की वीडियो उपलब्ध कराया है।

 

वहीं दूसरी तरफ, एक मेडिकल छात्रा ने अपनी आपबीती भी परिजनों को सुनाई है, जिसकी ऑडियो वायरल हो रही है। वायरल ऑडियो में हिंदुस्तान की मेडिकल छात्रा उनके साथ हो रहे जुल्म की दासता बयां करते हुए यूक्रेन पुलिस का बर्बर चेहरा सामने ला रही है। यूक्रेन में फंसे एमबीबीएस छात्रों को लेकर उत्तराखंड में उनके परिजन काफी चिंतित हैं। 

यूक्रेन के ईवानों शहर से रोमानिया बॉर्डर पहुंचे भारतीय छात्रों के साथ नाइजीरिया और साउथ अफ्रीका के छात्रों ने हाथापाई कर आंखों में मिर्च स्प्रे कर दिया। जिससे मची भगदड़ में कई बच्चों के फोन और अन्य सामान छूट जाने से कई छात्राओं के चोटिल होने से परिजन चिंतित हैं।

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के गढ़वाल मंडल प्रभारी प्रदीप त्यागी की भांजी तमन्ना त्यागी ने रात चार बजे फोन कर बताया कि भारतीय छात्रों को ईवानों शहर से रोमानिया बॉर्डर लाया गया है, जहां पहले छात्राओं को रोमानिया में एंट्री कराने के लिए लाइन लगवाई जा रही थी, लेकिन यहां नाइजीरिया एवं दक्षिणी अफ्रीका के छात्रों ने भारतीय छात्रों को रोमानिया में एंट्री करने से रोक दिया है।

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के साथ यूक्रेन की पुलिस बर्बरता पर उतर आई है। रोमानिया बॉर्डर पर भारतीय छात्रों की बुरी तरह पिटाई की जा रही है ।यही नहीं विरोध करने पर डंडे भी बरसाए जा रहे हैं। यूक्रेन में फसीं एक छात्रा ने यूक्रेन पुलिस की बर्बरता की वीडियो उपलब्ध कराया है।

भारतीय छात्रों के विरोध करने पर नाइजीरिया व दक्षिण अफ्रीका के छात्रों ने उनके साथ हाथापाई की। छात्राओं की आंखों में मिर्च पाउडर स्प्रे का छिड़काव कर दिया। जिससे वहां मची भगदड़ में उसकी एक मित्र का पैर टूट गया। तमन्ना त्यागी समेत कई छात्राओं के मोबाइल फोन व लगेज खो गए हैं। वह किसी सहेली के फोन से कॉल कर रही है।

उसके बाद से बच्चों से संपर्क न होने से परिजन चिंतित हैं। लगातार दिल्ली व देहरादून संपर्क किया जा रहा है। अब कुछ देर पहले तमन्ना के एक साथी ने यूक्रेन से फोन कर बताया कि लड़कियों की तो रोमानिया में सुरक्षित एंट्री हो गई है जबकि छात्रों को अभी तक यूक्रेन बॉर्डर पर ही रोका गया हुआ है।

यूक्रेन बॉर्डर पर हुई इस घटना के बाद बच्चों से संपर्क न हो पाने के कारण परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है।भाजपा गढ़वाल मंडल प्रभारी प्रदीप त्यागी ने पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट को फोन पर उक्त घटना के बाद यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों की चिंता से अवगत कराते हुए सभी छात्रों की सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित कराने का निवेदन किया है।

उत्तराखंड सरकार ने यूक्रेन में फंसे 72 अन्य उत्तराखंडवासियों की लिस्ट केंद्र सरकार के पास भेजी है। अब तक कुल 226 लोगों की लिस्ट केंद्र सरकार के पास भेजी जा चुकी है। यूकेन संकट के बीच प्रदेश सरकार ने हेल्पलाइन जारी करते हुए, युद्धग्रस्त देश में फंसे उत्तराखंडवासियों के परिजनों से उनका विवरण देने को कहा है, ताकि उन्हें यूक्रेन से सुरक्षित वापस लाया जा सके।

इसके लिए डीआईजी पी रेणुका देवी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, साथ ही एसपी प्रमोद कुमार को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शनिवार को 72 अन्य लोगों का विवरण एकत्रित कर विदेश मंत्रालय को भेजा गया है, इससे पहले शुक्रवार को 154 लोगों की लिस्ट केंद्र सरकार के पास भेजी गई थी।

इसके अलावा भी प्रदेश भर से कुछ और लोगों के वहां फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है। इसे प्रमाणित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यूक्रेन में सभी उत्तराखंडवासी सुरक्षित हैं, भारत सरकार के स्तर से सभी को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

helpline number

पी रेणुका देवी (नोडल अधिकारी) – 7579278144
प्रमोद कुमार (सहायक नोडल अधिकारी) – 9837788889
आपातकालीन नंबर – 112 (टोल फ्री)
उत्तराखण्ड सदन – 011-26875614- 15

उत्तराखंड के तीन छात्र दिल्ली पहुंचे

यूक्रेन से लौटे उत्तराखण्ड के तीन छात्रों आशुतोष पाल, अदनान व खुशी सिंह का नई दिल्ली पहुंचने पर उत्तराखण्ड के अपर स्थानिक आयुक्त  अजय मिश्रा ने स्वागत किया। इस अवसर पर छात्रों के अभिभावक और राज्य के सहायक प्रोटोकाल अधिकारी मनोज जोशी व दीपक चमोली भी उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड सरकार यूक्रेन में निवासरत उत्तराखंड के सभी छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिये भारत सरकार के लगातार सम्पर्क में है। विदेश मंत्रालय द्वारा यूक्रेन में रह रहे भारतीयों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की जा रही है।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 356 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + five =