एस. डी. कॉलेज ऑफ लॉ में ‘‘वार्षिक खेल उत्सव-2020’’ का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस. डी. कॉलेज ऑफ लॉ के प्रांगण मे चार-दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता-2020 का आरम्भ किया गया। प्रतियोगिंता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एस0डी0 कॉलेज ऑफ मेनेजमेन्ट स्टड्ीज के सचिव श्री नीरज कुमारी, एस0डी0 कॉलेज ऑफ लॉ के अध्यक्ष अशोक सरीन, सहअध्यक्ष दिनेश मोहन, सचिव विनोद संगल व कॉलेज निदेशक श्रीमति मंजू मल्होत्रा, प्राचार्या डा0 रेणु गर्ग व डा0 आलोक कुमार गुप्ता, डा0 संदीप मित्तल, डा0 सचिन गोयल ने मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया व सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
एस0डी0 कॉलेज ऑफ लॉ के अध्यक्ष श्री अशोक सरीन ने सभी छात्रों को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिये बधाई दी। कॉलेज सचिव विनोद कुमार संगल ने छात्र/छात्राओं के उत्कृष्ट प्रर्दशन की सराहना तथा उनका उत्साहवर्द्यन करते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेन्ट होते रहने चाहिए।
मीडिया प्रभारी डा0 आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से एस0डी0 कॉलेज ऑफ लॉ के डा0 मुकुल गुप्ता, अमित चौहान, छवि जैन, अमित त्यागी, वैभव कश्यप, बीता गर्ग, अभिनव गोयल, पूनम रानी, गरिमा तोमर, कॉजोल, प्रतिक्षा पवार, प्रदीप कुमार सिंगल, उमेश त्रिपाठी, प्रीति दीक्षित आदि शिक्षकगणों ने सहयेग किया व एस0डी0 ग्रुप ऑफ कॉलेज्ज के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र/छात्राओं ने उपस्थित रहकर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्यन किया।
