उत्तर प्रदेश

Saharanpur News: खनन माफिया हाजी इकबाल पर पुलिस प्रशासन का शिकंजा,मकान पर बुलडोजर चलाये जाने की कार्रवाई

Saharanpur News: खनन माफिया हाजी इकबाल पर पुलिस प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. हाजी इकबाल के सहारनपुर की न्यू भगत सिंह कॉलोनी स्थित मकान पर बुलडोजर चलाये जाने की कार्रवाई की गई.

दस दौरान एसडीएम सदर और विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की मौजूदगी रही. हाजी इकबाल के मकान पर की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर गहमा गहमी रही. भारी पुलिस बल एवं प्रशासन के अधिकारी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे.

 पुलिस ने हाजी इकबाल के तीन बेटों सहित उसके कई साथियों की पहले ही गिरफ्तारी करते हुए उन्हें जेल भेज दिया था. जिसके बाद हाजी और उसके चौथे बेटे की तलाश जारी है. लगातार पुलिस द्वारा हो रही कारवाई से माफिया हाजी इकबाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं

अभी इकबाल का एक बेटा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश डाल रही है. इसके साथ पुलिस खनन माफिया हाजी इकबाल को भी लगातार तलाश कर रही है, लेकिन उसे कोई कामयाबी नहीं मिली रही.

पुलिस ने उम्‍मीद जताई है कि जल्‍द ही हाजी इकबाल को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करवाया हुआ है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. हाजी इकबाल कि सहारनपुर प्रसाशन द्वारा अभी तक सवा सौ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क कर ली है.

वहीं इस पुरे मामले पर ADM-F रजनीश मिश्रा ने न्यूज़ 18 से बात करते हुए बताया कि हाजी इकबाल ने यह कोठी विकास प्राधिकरण में बिना नक्शा पास कराये बनाई थी, जिसके लिए उनको नोटिस भेजा गया था. मगर कोई संतुष्ट जवाब ना आने के कारण यह कार्रवाई की गई है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − thirteen =