उत्तर प्रदेश

Saharanpur News: रेप पीड़िता से केस वापस लेने और 10 लाख फिरौती देने की थी डिमांड, बसपा के पूर्व MLC हाजी इकबाल के 4 सहयोगी गिरफ्तार

Saharanpur News: मिर्जापुर थानाध्यक्ष हृदय नारायण सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर पूर्व बसपा एमएलसी हाजी इकबाल के सहयोगी पर रेप पीड़िता को धमकाने और 10 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में  4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.  

एसपी देहात सूरज कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना मिर्जापुर में पॉक्सो एक्ट मे मुकदमा दर्ज है. केस दर्ज कराने वाली महिला से इन लोगों ने 10 लाख रूपये की फिरौती मांगी थी. साथ ही मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी भी दे रहे थे.

यह सभी आरोपी खनन माफिया हाजी इकबाल के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि खनन माफिया हाजी इकबाल का भांजा इस मामले में मुख्य अभियुक्त है जो कि अभी तक फरार चल रहा है. पुलिस जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजेगी.

हाईकोर्ट ने हाल ही में हाजी इकबाल की जमानत याचिका खारिज कर उसके खिलाफ़ गैर जमानती वारंट जारी किया हुआ है. उधर हाजी इकबाल और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. अभी कुछ दिन पूर्व ही हाजी इकबाल और उनके भाई पूर्व एमएलसी महमूद के आलीशान मकानों पर बुलडोज़र के तहत कार्रवाई हुई थी. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − five =