Mirzapur News: पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी, 11 लाख रुपये की 110 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
Mirzapur News: पुलिस ने 11 लाख रुपये की 110 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गाजीपुर जनपद का रहने वाला है, जहां चुनार क्षेत्र में हेरोइन की बिक्री करता था। ऐसे में चुनार पुलिस (UP Police) ने आरोपी को घेराबंदी करके दबोच लिया है।
अवैध मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर जिले भर में अभियान क्रम में पुलिस के द्वारा लगातार हेरोइन व गांजे को बरामद किया जा रहा है। अवैध मादक को लेकर चुनार थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन को सूचना मिली थी।
सूचना के बाद चुनार पुलिस ने घेराबंदी करके हेरोइन लेकर जा रहे मानिक पाल पुत्र रमेश पाल निवासी परसनी थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 110 ग्राम हेरोइन बरामद किया। बरामद हेरोइन की क़ीमत 11 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी ने ऊपर गाजीपुर में मुकदमा भी दर्ज है।
एसपी नक्सल महेश अत्रि ने बताया कि मादक पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध एसपी के निर्देशन पर अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में चुनार पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग हेरोइन की बिक्री कर रहे है।

