वैश्विक

sahruda ने बनाए दो विश्व रिकार्ड

8 साल की बच्ची ने ऑरिगेमी मॉडल्स और सिरेमिक टाइल्स तोड़कर दो नए विश्व कीर्तिमान बनाए हैं। पीडीवी सहरुदा के इस कारनामे को एलीट वर्ल्ड रिकॉर्ड्स एलएलसी यूएसए ने मान्यता दे दी है।

sahruda ने 20 मिनट में ही 102 ऑरिगेमी मॉडल बना लिए और साथ ही इतने ही समय में 350 सिरेमिक टाइल्स भी तोड़ी। इससे पहले यह रिकॉर्ड नॉर्थ कोरिया की एक खिलाड़ी के नाम था जिसने इतने समय में ही 262 टाइल्स तोड़ी थीं। 

इस उपलब्धि पर सहरुदा बताती हैं, मैंने तीन विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की थी लेकिन दो विश्व रिकॉर्ड ही बना पाई। इसमें मैंने कई राष्ट्रीय रिकार्ड भी तोड़े। मैं पिछले एक साल से कराटे सीख रही हूं और अब तक ग्रीन बेल्ट ले चुकी हूं।

सिरेमिक टाइल वाले इवेंट के लिए मैं अपनी टीचर के साथ पांच मिलीमीटर मोटी टाइल तोड़ने की प्रैक्टिस कर रही थी। सहरुदा की ट्रेनर अश्विनी आनंद ने बताया, मेरा मकसद अधिक से अधिक लड़कियों और महिलाओं को प्रशिक्षित करना है। मैं अब सहरुदा को विश्व चैंपियनशिप और दूसरी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कर रही हूं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk