वैश्विक

आरबीआई निजी बैंकों के समर्थन में-निजी बैंकों में पैसा है सुरक्षित

Image Result For Yes Bank Issueनिजी बैंकों पर उठ रही आम जनता की शक की निगाहों का असर अब राज्य सरकारों पर भी दिखने लगा है। कई राज्यों ने निजी बैंकों में चल रहे अपने खातों से पैसे निकालकर सरकारी बैंकों में जमा कराना चालू कर दिया है।

हालांकि इसका असर पूरे बैंकिंग तंत्र पर पड़ने की संभावना देखकर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) इन निजी बैंकों के समर्थन में आया है और राज्य सरकारों को पत्र लिखकर घबराहट का माहौल नहीं बनाने की अपील की है।

आरबीआई ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजे पत्र में निजी बैंकों में पैसा पूरी तरह सुरक्षित होने की बात कही है। आरबीआई ने कहा है कि निजी बैंकों को लेकर पैदा आशंकाएं बेतुकी हैं। राज्य सरकारों का इस तरह निजी बैंकों से पैसा निकाल लेने से बैंकिंग और वित्तीय सेक्टर पर बुरा असर होगा। 

केंद्रीय बैंक ने राज्य सरकारों से आग्रह किया है कि यदि उन्होंने निजी बैंकों से पैसा निकालने का फैसला लिया है या लेने जा रहे हैं तो वे इस पर दोबारा विचार करें।

रिजर्व बैंक ने अपने पास निजी बैंकों के नियमन और निगरानी के पर्याप्त अधिकार होने की बात कहते हुए आश्वसत किया है कि वह इन अधिकारों के जरिये जमाकर्ताओं का पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहना सुनिश्चित कर रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + fifteen =