यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर गिरफ्तार
यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने देर रात गिरफ्तारी की कार्रवाई की। ईडी के अधिकारी लगातार राणा से पूछताछ कर रहे हैं।राणा पर पांच हजार करोड़ रुपये मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) कंपनी को मनमाने तरीके से कर्ज देने का आरोप है।
ईडी ने शनिवार को राणा कपूर से जुडे़ तीन ठिकानों पर छापे मारे हैं। वहीं, राणा के अलावा उनकी तीन बेटियों राखी कपूर टंडन, रोशनी कपूर और राधा कपूर से भी ईडी ने पूछताछ की है।
Mumbai: Enforcement Directorate (ED) arrests #YesBank founder #RanaKapoor. Visuals from ED office where he was being questioned. pic.twitter.com/K7GSr7gCl1
— ANI (@ANI) March 7, 2020
इससे पहले ईडी ने शुक्रवार देर रात राणा कपूर के वरली स्थित समुद्र महल बिल्डिंग में उनके घर पर छापे मारे थे। राणा को शनिवार दोपहर उन्हें दक्षिण मुंबई के बेलार्ड पियर्स स्थित ईडी दफ्तर ले आया गया। जहां पूछताछ की गई।
कहा जा रहा है कि जिस तरह से दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन घोटाले में महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल को तीन साल पहले साल 2016 में लंबी पूछताछ के बाद देर रात गिरफ्तार किया गया था। कुछ इसी तरह राणा कपूर की गिरफ्तारी हो सकती है। ईडी राणा कपूर से मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा यूपी पॉवरग्रिड को लेकर भी पूछताछ कर रही है।

