उत्तर प्रदेश

साक्षी सिंहवाल ने गोल्ड मैडल जीतकर नाम रोशन किया

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कालेज की छात्रा साक्षी सिंहवाल को एमएफए (टैक्सटाइल डिजाइनिंग) में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय में टावर बनने पर कुलपति स्वर्ण पदक (गोल्ड मैडल) से 32वें दीक्षान्त समारोह में प्रशस्ति पत्र सहित विभूषित किया गया।

यह पुरस्कार विश्वविद्य़ालय में आयोजित समारोह में कुलपति एमके तनेजा, प्रति कुलपति, वाई विमला ने प्रदान किया। दीक्षिन्त समारोह में उत्तर प्रदेश की मां. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल कुलाधिपति ने वर्चुअल रूप से पदक प्राप्त सभी विजेताओं को अपना आर्शीवाद प्रदान किया।

समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्मयंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा एवं एमएन पटेल (पूर्व कुलपति गुजरात विवि अहमदाबाद) भी विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

सिंहवाल ने सन् 2014 में भी बी.एफ.ए. (फैशन डिजाइनिंग) में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था।

साक्षी सिंहवाल अपने इस गौरमवीय उपलब्धि का श्रेय श्रीराम कालेज के ललित कला विभाग के निदेशक मनोजज धीमान व विभागाध्यक्ष रूपल मलिक सहित समस्त गुरूजनों एवं अभिभावकगणों को देती है।

साक्षी सिंहवाल वर्तमान में अपने क्षेत्र फैशन डिजाइनिंग में व्यक्तिगत तौर पर कार्यरत है तथा इसके अतिरिक्त साक्षी की रूचि हैण्डीफ्राफ्ट, कुकिंग व स्पोर्टस आदि में भी है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =