Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

मुजफ्फरनगर। विभिन्न सामाजिक कार्या से अपनी अलग पहचान बना चुकी संस्था साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने आज पेड़ लगाए जीवन बचाये के आधार वाक्य पर चलते हुए रामलीला टिल्ला पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंसूरपुर मील के एडीएम अधिकारी रविन्द्र शर्मा रहे।

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया कि आज संस्था के राष्ट्रीय महासचिव राजू सैनी के सुपुत्र अरुण सैनी के जन्मदिन को संस्था ने वृक्षारोपण करके मनाने का निर्णय लिया और विभिन्न तरह के उपयोगी पेड़ स्थानीय रामलीला टिल्ला पर लगाए गए।

संकल्प लिया गया कि लगाए गए पेड़ो की पूर्ण देखभाल भी समय समय पर की जाएगी, जिससे आगे चलकर ये छोटे पौधे विशाल वृक्ष बन सके और पर्यावरण को शुद्ध करने में काम आएं।

सभी आगुन्तको ने वृक्षारोपण करने के साथ साथ अरुण सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी वृक्षारोपण कार्यक्रम में सरदार बलजीत सिंह अपनी धर्मपत्नी व बिटिया के साथ उपस्थित हुए व अमित गुप्ता, अंकुर गुप्ता, राजू सैनी, अरुण सैनी, लखन सैनी, प्रताप सैनी, गौरव सैनी, विक्की सैनी, सुमित सैनी व क्रांतिकारी शालू सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 8 =