Muzaffarnagar News: गंगा स्नान पर श्रद्धालुओं का उमडा सैलाब
Muzaffarnagar News:मोरना। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की पूजा कर स्नान किया हर हर गंगे जय जय गंगे के जयघोष के बीच गंगा घाट पर महिलाओं व पुरुषों तथा बच्चों ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पापों से मुक्ति सुख- समृद्धि के लिए प्रार्थना की इस दौरान बच्चों का मुंडन कराया गया तथा राष्ट्रीय व्यंजन खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया
सुरक्षा सहित स्वच्छता, स्वास्थ्य विभाग को अच्छी व्यवस्था प्रदान करने के लिए जिला पंचायत द्वारा धन्यवाद दिया गया । महाभारत कालीन तीर्थ स्थल शुकतीर्थ में जिला पंचायत की ओर से आयोजित गंगा स्नान मेले पर शुक्रवार की सुबह सवेरे लाखों श्रद्धालु गंगा घाट पर गंगा स्नान घाट घाट घाट श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के संगम पर स्नान किया
श्रद्धालुओं ने सुखदेव आश्रम हनुमत धाम गणेश धाम दंडी आश्रम महादेव आश्रम तिलकधारी आश्रम महाशक्ति सिद्ध पीठ आदि आश्रम में जाकर मंदिरों में पूजा की तथा साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया आश्रम में भारी भीड़ का बोलबाला रहा वहीं महिलाओं ने मीना बाजार में खरीदारी की परंपरागत जिलेबी के चाट पकौड़ी का आनंद भी श्रद्धालुओं ने लिया
सुखदेव आश्रम में प्राचीन वटवृक्ष पर मनोकामना सिद्धि के लिए श्रद्धालुओं ने धागे बांधे वट वृक्ष की परिक्रमा की श्री रामानुज कोटि तिलकधारी आश्रम में शुकदेव ऋषि की कथा के अन्तर्गत शुकतीर्थ के धार्मिक महत्व का वर्णन किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर पर अध्यात्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रवेश दीदी ने ध्यान योग साधना के महत्व को विस्तार से बताया।
केवलानन्द आश्रम में खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया व आयोजित विशाल भंडारे में साधु सन्तो व श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया इस अवसर पर नाथीराम गोयल,अरविन्द गर्ग,उमाशंकर गर्ग,अमरेश गर्ग,प्रदीप गर्ग,प्रद्युम्न ,सुरेश चन्द गुप्ता,अनिता गर्ग, सुधा रानी,जयन्ती गर्ग,अमित गर्ग,पँ.विनोद शर्मा आदि उपस्थित रहे ।
गुरुवार की दोपहर बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शुकतीर्थ में पहुँची जिसे नियंत्रित करने के लिये पुलिस को कड़े कदम भी उठाने पड़े पुलिस अधीक्षक देहात अतुल श्रीवास्तव ,क्षेत्राअधिकारी भोपा गिरिजा शंकर त्रिपाठी व थाना प्रभारी निरीक्षक भोपा सुभाष अत्री के नेतृत्व में विभिन्न थानों की पुलिस यातायात को नियंत्रित करती रही व श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया भीड़ को नियंत्रित करने के लिये मोरना से वाहनो को बहुपुरा की ओर डायवर्ट किया गया ।
क्षेत्राअधिकारी भोपा ने बताया कि मेले में भीड़ को नियंत्रित करने के लिये रोडमेप बनाया गया था । अधिक भीड़ के लिये वैकल्पिक मार्गो को रिजर्व किया गया था।इसलिये यातायात व्यवस्था मजबूत रही । सफल आयोजन को जिला पंचायत द्वारा दिया गया धन्यवाद
कोरोना महामारी के कारण दो वर्ष बाद आयोजित स्नान मेले में इस बार दीपदान व स्नान के लिये श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शुकतीर्थ पहुँची स्वच्छता,व लगातार कोरोना टीकाकरण सहित अपने कैम्प में स किर्य रहने के लिये स्वास्थ्य विभाग व सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिये विद्युत विभाग की सराहना की गई
सभी व्यवस्थाओं के चाक चौबंद रहने को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल व अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र कुमार द्वारा धन्यवाद दिया गया ।

