फिल्मी चक्कर

सलमान खान ने मजदूरों के लिए ट्रकों से खाना भेजा

 सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर से इस महामारी के समय से नेक काम किया है जिसकी सोशल मीडिया पर काफी प्रशंसा हो रही है.दिहाड़ी मजदूरों की आर्थिक मदद के बाद सलमान खान ने मजदूरों के लिए ट्रकों से खाना भेजा है. इस बात की जानकारी मुंबई के बांद्रा ईस्ट एरिया के विधायक जीशान सिद्दीकी ने दी.

सलमान खान को लेकर जीशान सिद्दीकी ने ट्वीट किया: “आपके इस योगदान के लिए सलमान खान आपका शुक्रिया. जब भी किसी को मदद की जरूरत होती है आप हमेशा मदद के लिए एक कदम आगे रहते हैं. यह बात आपने फिर से साबित कर दी.” सिद्दीकी ने अपने अगले ट्वीट में लिखा: हमें ज्वाइन करने के लिए सलमान खान आपका धन्यवाद.

कोरोना वायरस से इस जंग में कोई भूखा नहीं सोना चाहिए.”सलमान खान ने 25000 फिल्म इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदरों की मदद करने का ऐलान किया था. कुछ दिन पहले ही उन्होंने 16000 मजदूरों के एकाउंट में पैसे भी जमा करवाए थे. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी वाहवाही करते नहीं थक रहे हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 19 =