वैश्विक

हल्द्वानी: हॉटस्पॉट बनभूलपुरा में जांच करने गई टीम का विरोध, पुलिसबल तैनात

 हल्द्वानी में हॉटस्पॉट बनभूलपूरा क्षेत्र में रविवार दोपहर हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान लोगों ने कोरोना की जांच करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम का कड़ा विरोध किया। टीम ने क्षेत्र में कुछ लोगों की जांच कर क्वारंटीन करने की बात कही तो सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। मामला बढ़ता देख पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया और पूरे क्षेत्र में पुलिसबल तैनात कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीम दोपहर करीब तीन बजे इस क्षेत्र में सैंपल लेने पहुंची थी। लेकिन तभी वहां लोगों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने टीम को बाहर जाने के लिए कहा। जैसे ही टीम और क्षेत्रवासियों में गहमागहमी शुरू हुई मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। वहां अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जांच के लिए समझाने में जुटी है। 

देहरादून के बाद जिला प्रशासन ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र को पांच सेक्टरों में बांटकर हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। अब पूरे इलाके में एक भी दुकान नहीं खुल रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में पीएसी की दो कंपनी तैनात हैं।

इस क्षेत्र में अब बिना इजाजत किसी को घुसने की इजाजत नहीं है। इस क्षेत्र के जमात में शामिल सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, मुरादाबाद में भर्ती पांच कोरोना संक्रमित मरीज भी इसी क्षेत्र के हैं। पुलिस सुबह से शाम तक लाउड हेलर के माध्यम से लोगों को घरों में रहने की हिदायत दे रही है।  (from AU website)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 11 =