फिल्मी चक्कर

Salman Khan ने पिता Salim Khan को किया जन्मदिन विश

Salman Khan ने अपने पिता Salim Khan को खास अंदाज में 86वें जन्मदिन की बधाई दी है. सलमान ने इस मौके पर पूरे परिवार के साथ फोटो शेयर की, जिसमें सभी बेहद खुश नजर आ रहे हैं. सलमान ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की, फैंस ने उन्हें बधाई संदेश भेजना शुरू कर दिया. ये फोटो सामने आते ही वायरल हो गई. फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

सलमान ने जो फोटो शेयर की हैं, उसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है. सलीम खान सोफे पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ एक तरफ सलमान की मां सलमा खान और दूसरी तरफ अरबाज खान बैठे हुए हैं. घर के बाकी सदस्य सोफे के पीछे खड़े हुए हैं, इनमें सोहेल खान, उनकी साथ बहन अलवीरा, फिर हेलेन और अर्पिता खान नजर आ रहे हैं.

अर्पिता के साथ उनका बेटा आहिल शर्मा और उनके साथ सलमान खान खड़े हुए हैं. सलमान ने अपनी गोद में भांजी आयत को लिया हुआ है. इस तस्वीर में सबसे मजेदार बात ये है कि आयत सलमान की गोद में उनके कान खींचते हुए दिख रहीं हैं. ये फोटो एक परफेक्ट फैमिली फोटो नजर आ रही हैं. जिसमें सब लोग एक दूसरे के साथ बेहद प्यार से वक्त बिताते दिख रहे हैं.

सलमान खान ने इस फोटो को शेयर करते हुए छोटा सा कैप्शन लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे डैड”. उन्होंने जैसे ही इस फोटो को शेयर किया उनकी पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ गई. फैंस उनके पिता को जन्मदिन की बधाइयां देने लगे हैं. सलमान खान अपने पिता को बेहद प्यार करते हैं. वो अक्सर उनके बारे में बातें करते दिखाई देते हैं. फादर्स डे के मौके पर भी सलमान ने पिता के साथ एक फोटो शेयर की थी. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =