‘टाइगर 3’ में दिखेगा सलमान खान का अलग अवतार
Salman Khan और कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है. दो दिन पहले ही, सलमान खान अपना शूटिंग शेड्यूल शुरू करने के लिए रूस रवाना हो गए हैं. हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. फिल्म के शूट लोकेशन से कुछ तस्वीरें सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में सलमान दिखाई दे रहे हैं. इसमें उनका फिल्म वाला लुक भी नजर आ रहा है. सलमान खान को इस लुक में आपने कभी देखा होगा. वो विल्कुल अलग अवतार में दिख रहे हैं. वह इसमें पहचान में भी नहीं आ रहे हैं.
तस्वीर में देख सकते हैं कि सलमान खान ब्राउन-गोल्डन ब्राउन रंग की दाढ़ी और बालों में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने अपने माथे पर लाल पट्टी भी पहनी हुई है. सलमान ने व्हाइट टी, ब्लू डेनिम और मैरून जैकेट पहनी हुई है.
सलमान खान की रूस में शूटिंग वाली ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और फैंस इस पर गदगद हो रहे हैं. ‘टाइगर 3’ के सेट पर सिर्फ सलमान देखा गया था, लेकिन कैटरीना कैफ कहीं नहीं दिखीं. अन्य तस्वीरों में सलमान अपना मेकअप करवाते हुए दिख रहे हैं और रूस में अपने फैंस के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं.

जब ये तस्वीरें खींची गईं तो सलमान खान को एक पीछा करने वाली कार की शूटिंग करते देखा गया. इस तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस ‘टाइगर 3’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. टाइगर 3 में इमरान हाशमी भी हैं और वह इसमें विलेन बने हैं.

