Salman Khan को यूके के मोबाइल नंबर से भेजा गया था धमकी भरा ईमेल
Salman Khan को मौत की धमकी मामले में नया खुलासा हुआ है. इसका कनेक्शन विदेश से जुड़ा बताया जा रहा है. इस हफ्ते की शुरुआत में खबर आई थी कि सलमान को एक ईमेल मिला है जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई है. ईमेल के स्रोत की जांच करते हुए मुंबई पुलिस हरकत में आई. अब कहा जा रहा है कि ईमेल यूके में एक मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है.
यह ईमेल बिश्नोई द्वारा तिहाड़ जेल से एक इंटरव्यू देने के कुछ ही समय बाद आया है जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनका जीवन का एकमात्र लक्ष्य सलमान खान को मारना है. भेजे गए ईमेल में कहा गया है, “गोल्डी भाई (गोल्डी बराड़) को बात करनी है तेरे बॉस Salman Khan से.
इंटरव्यू देखा ही लिया होगा उसे शायद नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेगा. मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दियो, फेस टू फेस करना हो वो बता दियो. अभी टाइम रहते बता दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा.”
पुलिस उस व्यक्ति का पता लगा रही है जिसके नाम पर यह फोन नंबर दर्ज है. सोमवार को खबर आई थी कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ गोल्डी बराड़ और रोहित बराड़ के खिलाफ Salman Khan को ईमेल के जरिए धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. बांद्रा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 506 (2), 120 (बी) और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मुंबई में सलमान के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो पुलिस के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, “Salman Khan के परिवार और उनकी टीम में हर कोई उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर और बहुत चिंतित है. इन नई धमकियों ने चीजों को हिलाकर रख दिया है, लेकिन पुलिस उनकी सिक्योरिटी में कई कमी नहीं रख रही. साथ ही पुलिस ने एक्टर को कुछ दिनों के लिए किसी भी तरह के ऑन ग्राउंड इवेंट से बचने के लिए कहा गया है.”

